फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारता में स्कूल के दो और छात्र कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाते हुए पात्र - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण को लेकर एक बार फिर से खतरे की घंटी बजनी शुरू हो गई है। दुनिया भर में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच स्कूलों में छात्र कोरोना संक्रमित मिले रहे हैं। करीब चार माह तक कोरोना संक्रमण कंट्रोल में रहने के बाद नए केस मिलने शुरू हुए हैं। रविवार को गांव पारता के स्कूल के दो और छात्र कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा लैब ने रिपोर्ट में तीन छात्रों के 48 घंटे बाद दोबारा सैंपल लेने के लिखा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने तीन दिन पहले गांव पारता में विद्यार्थियों के रैंडम सैंपल लिए थे, जांच के दौरान एक छात्र संक्रमित मिला। संपर्क में आए छात्रों के सैंपल लिए तो रिपोर्ट में 12 वर्षीय दो छात्र कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद चिकित्सकों ने भी पात्र लोगों से जल्द से जल्द अपना टीकाकरण करवाने का आह्वान किया है।
डॉक्टरों की मानें तो भूना क्षेत्र में सबसे कम टीकाकरण हुआ है, ये ही सबसे बड़ा कारण है कि यहां पर कोरोना संक्रमित केस मिलने शुरू हो गए हैं। कोरोना संक्रमित मिले इन दो छात्रों के संपर्क में आए लोगों के विभाग सैंपल लेगा। 12 दिनों में कोरोना संक्रमित पांच केस मिलने के बाद अधिकारियों को भी चिंता सताने लगी है। इसमें कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग महिला की मौत भी हो चुकी है। अभी फिलहाल जिले में चार एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

भूना क्षेत्र में टीकाकरण कम, बढ़ने लगे कोरोना केस (आंकड़ा प्रतिशत में)
सब सेंटर क्षेत्र पहली डोज दूसरी डोज
भूना द्वितीय भूना 75 55
भूना तृतीय भूना 56 27
भूना चतुर्थ भूना 67 30
भूना पांचवां भूना 70 23
डूल्ट डूल्ट 55 8
डूल्ट भट्टू 46 9
ढाणी सांचला ढाणी भोजराज 71 12
ढाणी गोपाल ढाणी गोपाल 33 12
ढाणी गोपाल खासा पठाना 67 23
दिगोह दिगोह 73 39
धोलू धोलू 63 22
झलनियां झलनियां 66 20
झलनियां आजाद नगर 71 16
जिले में अभी तक ये हुआ कोरोना टीकाकरण
पात्र पहली डोज दूसरी डोज
स्वास्थ्यकर्मी 4787 4724
फ्रंटलाइन वर्कर्स 2409 2002
60 साल से ऊपर 78277 42460
45 से 59 साल 129819 69189
18 से 44 साल 347069 108253
कोरोना की फिलहाल जिले में ये है स्थिति
अब तक कुल सैंपलिंग : 3 लाख 32 हजार 52
कोरोना संक्रमित मिले : 17838
स्वस्थ हुए : 17349
संक्रमितों की हुई मौत : 485
फिलहाल एक्टिव केस : 4
77.56 फीसदी ने पहली और 40 फीसदी ने लगवाई दूसरी डोज
जिले में कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य 7 लाख 25 हजार रखा गया है। लेकिन अभी तक 77.56 प्रतिशत लोगों का ही टीकाकरण हुआ है। दूसरी डोज 40.29 फीसदी लोगों को ही लगी है। यहां तक कि 50 फीसदी बुजुर्गों ने ही पहली डोज लगवाई है।
कोट
कोरोना टीकाकरण जरूर करवाएं, हम सुरक्षित तो बच्चे भी रहेंगे सुरक्षित : डीईओ
कोरोना टीकाकरण जरूर करवाएं, दोनों डोज लगवानी जरूरी है। अगर हम अपने आप को सुरक्षित रखेंगे तभी बच्चों को सुरक्षित रखा जा सकता है। कई लोगों ने अभी तक पहली डोज भी नहीं लगवाई है, जो कि सबसे बड़ी लापरवाही है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान हम हालात देख चुके हैं। इसलिए कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज जरूर लगवाएं।
- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी।
कोट -
गांव पारता के स्कूल के दो छात्र कोरोना संक्रमित मिले हैं, इसके अलावा तीन छात्रों की रिपोर्ट आशंकित है, इनके दोबारा सैंपल लिए जाएंगे। लोगों से अपील है कि टीकाकरण जरूर करवाएं। भूना क्षेत्र में कोरोना टीकाकरण कम है, ये भी एक वजह है कि यहां पर कोरोना संक्रमण के केस मिलने लगे हैं। लोगों से अपील है कि जल्द से जल्द अपना टीकाकरण करवा लें।
विज्ञापन

- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें