फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: डेंगू की चपेट में आईं दो युवतियां, नहीं बना कंट्रोल रूम

विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में बनाया गया डेंगू वार्ड
विज्ञापन
फतेहाबाद। डेंगू का प्रकोप जिले में बढ़ने लगा है, बुधवार को दो नए केस मिले हैं। गांव बीघड़ और गांव नंगल की दो युवतियां डेंगू पॉजिटिव मिली हैं। दोनों ओपीडी में उपचार लेने के लिए पहुंची थी। सैंपल जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 6 हो गई है। डेंगू के चार मरीज पहले मिल चुके हैं। डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे भी बढ़ा दिया है। जिले में अब तक 1800 जगहों पर लारवा मिल चुका है। लारवा मिलने पर मकान और प्रतिष्ठान मालिकों को विभाग नोटिस दे चुका है। जिले में डेंगू को लेकर 37 बेड रिजर्व किए जा चुके हैं। वहीं बाढ़ का पानी अभी तक डेढ़ से दो फुट तक खेतों में है। इसके चलते डेंगू के केस बढ़ने की आशंका बनी हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीमें ठहरे पानी में दवाई डाल रही है।
विज्ञापन

नहीं बना डेंगू कंट्रोल रूम
डेंगू के केस बढ़ने के चलते सिविल सर्जन कार्यालय ने नागरिक अस्पताल प्रशासन को डेंगू कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दे रखे हैं। लेकिन अभी तक डेंगू कंट्रोल रूम शुरू नहीं किया गया है। हालांकि पिछले साल डेंगू कंट्रोल रूम बनाया गया था और इसे ही शुरू किया जाना है। अधिकारियों की माने तो हेल्पलाइन नंबर पर मामला अटका हुआ है।
जिले में ये डेंगू की स्थिति
वर्ष डेंगू मरीज मिले
2015 189
2016 38
2017 419
2018 56
2019 29
2020 35
2021 993
2022 154
2023 6
डेंगू के लक्षण
अचानक तेज बुखार होना, अचानक तेज सिर दर्द होना, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द होना, आंखों के पीछे दर्द होना ।
कोट
डेंगू से निपटने के लिए तैयारियां पूरी है
डेंगू से निपटने के लिए तैयारियां पूरी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार डोर-टू-डोर सर्वे कर रही है। जहां लारवा मिल रहा है उसे नष्ट किया जा रहा है। लोगों से भी अपील है कि अपने आसपास पानी न ठहरने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें