फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाल श्रमिकों को छुड़वाया, दुकानदारों को दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मानव तस्करी निरोधक दस्ते ने शहर के रेलवे रोड स्थित नई अनाज मंडी की दुकान व खोखे में मजदूरी करते दो दस वर्षीय बालकों को मुक्त कराया। अधिकारी ने दोनों दुकान मालिकों को सोमवार को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोबारा बाल श्रमिकों से काम करवाया तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

इंचार्ज महेंद्र दहिया ने बताया कि उनकी टीम के द्वारा जिले में लगातार कार्यवाही की जा रही है ताकि बाल मजदूरी को बंद करवाया जा सके, क्योंकि यह अपराध है। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी के तहत उनकी टीम द्वारा शहर की रेलवे रोड स्थित नई अनाज मंडी में जांच की गई तो वहां चाय की दुकान व अन्य खोखे पर बच्चों को काम करते हुए पाया, जिसके चलते आगामी कार्रवाई की गई है। दोनों को सीडब्ल्यूसी के सामने बच्चों को साथ लेकर पेश होने को कहा है। साथ में चेतावनी दी है कि यदि बच्चे दोबारा काम करते दिखे तो सख्त कार्रवाई होगी। दोनों बच्चों के आधार कार्ड पेश करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें