फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के मिल चुके हैं आठ केस, अब तक फॉगिंग नहीं

विज्ञापन
फतेहाबाद में मच्छरदानियां बांटते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
जिले में मच्छर जनित बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। डेंगू के मरीज बढ़ने शुरू हो गए हैं। लेकिन शहर में फॉगिंग को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं हुआ है। शहर में अभी तक फॉगिंग शुरू नहीं हुई है। एडीसी अजय चोपड़ा ने शहर में फॉगिंग करवाने के आदेश दिए थे लेकिन बावजूद इसके शहर में फॉगिंग शुरू नहीं हुई है। यहां तक एडीसी ने फॉगिंग को लेकर नप अधिकारियों से सवाल-जवाब किए थे तो सामने आया था कि नगर परिषद ने फॉगिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग से दवाई ही नहीं मांगी थी।
विज्ञापन

जिले में अब तक डेंगू के 8 मरीज मिल चुके हैं और अब बारिश होने और मौसम परिवर्तन के बाद डेंगू का खतरा और बढ़ गया है। जिले में जुलाई माह तक सर्वे के दौरान करीब 900 घरों में लारवा भी मिल चुका है। स्वास्थ्य विभाग डेंगू मरीजों को मच्छरदानियां उपलब्ध करवाएगा ताकि संक्रमण आगे न फैलें। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने मच्छरदानी नागरिक अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी स्तर पर उपलब्ध करवाई हैं। अगर कोई मरीज मिलता है तो उन्हें ये मच्छरदानियां दी जाएंगी।
जिले में मिल चुके डेंगू और मलेरिया के मरीज
वर्ष डेंगू मलेरिया
2015 189 992
2016 38 368
2017 419 107
2018 56 02
2019 29 5
2020 35 04
2021 8 00
ऐसे फैलता है डेंगू और चिकनगुनिया
डेंगू व चिकनगुनिया फैलाने वाला एडीज मच्छर दिन में काटता है व रुके हुए साफ पानी में ही पनपता है। मलेरिया बीमारी एनाफ्लीज मच्छर के काटने से फैलता है। तेज बुखार का होना, छाती व ऊपर के हिस्सों में दाने निकलना, सिर के आगे वाले हिस्से में तेज दर्द होना, आंखों के नीचे दर्द होना, भूख न लगना, जी मिचलाना तथा उल्टी आना आदि डेंगू के लक्षण है। इसी प्रकार से तेज बुखार के साथ मांसपेशियों तथा जोड़ों में तेज दर्द होना तथा भूख कम लगना, कमजोरी व जी घबराना आदि चिगनगुनिया के लक्षणों में शामिल है। मलेरिया बुखार के लक्षणों में ठंड लगकर बुखार आना, शरीर में दर्द, सिर दर्द व उल्टी शामिल है। कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है।
विज्ञापन

सप्ताह में एक दिन मनाएं सूखा दिवस
मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए जरूरी है कि हम मच्छरों को पनपने से रोके तथा लारवा को ही समाप्त करें। नागरिक सप्ताह में एक दिन अपने घर में सूखा दिवस मनाए तथा पानी के सभी बर्तनों, कूलर, टंकी, फ्रिज ट्रे, गमले आदि को खाली करके सुखाएं, क्योंकि बीमारी फैलाने वाला मच्छर इन्हीं स्थानों पर जमा हुए पानी में पनपता है। जिला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

- महावीर कौशिक, उपायुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें