फतेहाबाद के भट्टू रोड पर गुलनार सिनेमा के सामने मंगलवार सुबह दो कारों की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद भट्टू की तरफ से आई रही कार पलट गई और दूसरी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में फतेहाबाद के शिवनगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन के संरक्षक घनश्याम आनंद बाल-बाल बच गए और दूसरी गाड़ी चालक गांव चिंदड़ निवासी व्यक्ति को भी चोटें नहीं आई है।
मामले के मुताबिक मंगलवार सुबह गांव चिंदड़ निवासी व्यक्ति मारुति कार लेकर फतेहाबाद शहर की तरफ आ रहा था। बताया जा रहा है कि शिवनगर से घनश्याम आनंद ने जैसे ही फतेहाबाद की तरफ गाड़ी मोड़ी तो भट्टू की तरफ आ रही कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि भट्टू की तरफ से आ रही गाड़ी दो से तीन बार पलटी और दूसरी गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। आसपास के लोगों ने दोनों गाड़ियों में सवार चालकों को बाहर निकाला। दोनों को हल्की चोंटें आई। मौके पर मौजूद लोगों ने ही दोनों गाड़ियों को साइड में किया।