फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शराब ठेकेदार पर फायरिंग मामले के दो आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

Thu, 02 Jan 2025 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
अवैध ह​थियारों के साथ भूना पुलिस की गिरफ्त में सुशील उर्फ शीलू व सन्नी। संवाद
विज्ञापन
भूना। शराब ठेकेदार पर फायरिंग करने के मामले में मोस्ट वांटेड सुशील उर्फ शीलू व सन्नी भूना को पुलिस ने वीरवार को न्यायालय में पेश करके 5 दिन के रिमांड पर लिया है।पुलिस के लिए दोनों ही बदमाश पिछले कई दिनों से सिरदर्द बने हुए थे।
विज्ञापन


डीएसपी जगदीश काजला ने बताया कि बुधवार देर शाम को सीआईए फतेहाबाद की टीम भूना एरिया में गश्त पर थी। इस दौरान मोचीवाली गांव के पास से पुलिस ने उन्हें पकड़ा था। उस समय सुशील उर्फ शीलू के पास से दो पिस्टल और सन्नी के पास से एक पिस्टल और दो कारतूस मिले। वहीं सुशील उर्फ शीलू के बैग में से चार पिस्टल व 18 कारतूस पाए गए। दोनों बदमाश भूना के वार्ड 9 व 11 के रहने वाले हैं।

-

सुशील उर्फ शीलू पर 7 व सन्नी पर तीन केस दर्ज

भूना थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के अनुसार पुलिस रिकॉर्ड में सुशील उर्फ शीलू पर लूटपाट, डकैती, हत्या प्रयास व मारपीट के सात केस दर्ज हैं। वही, सन्नी पर बरवाला में हत्या व भूना थाने में हत्या प्रयास व मारपीट के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों के खिलाफ अवैध शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन








:: दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके 5 दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उनके संपर्क के अन्य बदमाशों के बारे में भी जानकारी हासिल की जाएगी।
विज्ञापन


-जगदीश कुमार काजला, डीएसपी, भूना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें