फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नगर परिषद खुली बोली से उठवाएगा कबाड़, खाली जगह पर होना है सफाई शाखा का निर्माण

Thu, 02 Jan 2025 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद कार्यालय में सफाई शाखा के अलग भवन का निर्माण होना है। इसमें ही कर्मचारी यूनियन कार्यालय का निर्माण होना है। जिस जगह पर निर्माण किया जाना है उसके पास नगर परिषद का कबाड़ पड़ा है। इसके चलते एजेंसी निर्माण कार्य शुरू नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन


नगर परिषद की तकनीकी शाखा ने ईओ कार्यालय को जगह खाली करवाकर देने को लेकर पत्र लिखा है। नगर परिषद की सफाई शाखा ने कबाड़ को बेचने के लिए खुली बोली करवाने का फैसला लिया है। अगले सप्ताह नगर परिषद खुली बोली पर कबाड़ को बेच सकता है। नगर परिषद में करीब तीन साल से कबाड़ जमा हो रहा है। इसमें अभियान के दौरान उतारे गए फ्लैक्स, कचरा उठान की रेहड़ियां व अन्य सामान शामिल है।

- निकाय ने भी अपने कार्यालय में सफाई करवाने के निर्देश दिए

नगर निकाय भी पिछले दिनों में कार्यालयों में सफाई करवाने के निर्देश जारी कर चुका है। निर्देशों में कहा गया है कि कार्यालयों में रिकॉर्ड को व्यवस्थित ढंग से रखना होगा। इसके अलावा कहीं भी कबाड़ पड़ा है तो उसे उठवाया जाए।
विज्ञापन


- 40 लाख से बननी है शाखा

कर्मचारी यूनियन करीब एक साल से कक्ष के निर्माण की मांग कर रही है। नगर परिषद द्वारा पिछले दिनों टेंडर भी लगाया गया था लेकिन सिरे नहीं चढ़ा था। अब विधानसभा चुनाव के बाद दोबारा से टेंडर लगाया गया। करीब 40 लाख से भवन बनना है। इसी में ही सफाई ब्रांच होगी।
विज्ञापन


- परिसर में जो भी कबाड़ पड़ा है उसे खुली बोली के जरिए उठवाया जाएगा। इसको लेकर उच्च अधिकारियों से बात करके समय तय किया जाएगा।

- कुमार सौरभ, कार्यकारी सीएसआई, नगर परिषद, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें