फतेहाबाद। सरकारी स्कूलों में वोकेशनल एजुकेशन के तहत हेल्थकेयर, ब्यूटी एवं वेलनेस, ऑटोमोटिव व एग्रीकल्चर ट्रेड लेकर पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग कौशल आधारित टूल किट देने जा रहा है। जिले के 36 स्कूलों के 2022 विद्यार्थियों को टूल किट दी जाएगी। इसको लेकर 27 मई को स्कूल स्तर पर टूल किट वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
ये टूल किट उन विद्यार्थियों को दी जा रही है जो कि दसवीं और बारहवीं कक्षा में ट्रेड लेकर पास कर चुके है। शिक्षा विभाग टूल किट इसलिए दे रहा है ताकि वे अपना रोजगार शुरू कर सकें।
इन खंडों के सरकारी स्कूलों में चल रहे वोकेशनल कोर्स
खंड स्कूल
भट्टू 2
भूना 4
फतेहाबाद 8
जाखल 3
रतिया 9
टोहाना 11
2022 छात्रों को रोजगार शुरू करने के लिए मिलेगी टूल किट
एपीसी महावीर सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से जो टूल किट छात्रों को दी जानी है, उसमें वोकेशनल एजुकेशन के हेल्थकेयर के 498 छात्र, ऑटोमोटिव ट्रेड के 297 छात्र, एग्रीकल्चर ट्रेड केे 569 और ब्यूटी एंड वेलनेस ट्रेड के 658 छात्र शामिल हैं। शिक्षा विभाग की इस पहल के पीछे मकसद है कि छात्र पढ़ने के साथ-साथ कुछ व्यवसायिक गतिविधियां सीखें ताकि उनकी कुछ आमदनी भी हो सके।
जिले के 36 सरकारी स्कूलों के 2022 विद्यार्थियों को टूल किट बांटी जाएगी। स्कूल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें जिले के अधिकारी छात्रों को टूल किट वितरित करेंगे। इसको लेकर खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रिंसिपल की ड्यूटी लगा दी गई है।
- वेद दहिया, जिला परियोजना संयोजक