फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू फैलने के कारणों को जानने दिल्ली और पंचकूला से आई टीम ने किया डोर टू डोर सर्वे, घरों में मिला लारवा, सैंपल भी लिए

विज्ञापन
दिल्ली और पंचकूला से आई टीम डेंगू को लेकर सर्वे करती हुई। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। डेंगू के जिले में फैलने के कारणों को जानने के लिए स्वास्थ्य विभाग की दिल्ली और पंचकूला से सोमवार को टीम पहुंची। टीम ने सबसे पहले भूना क्षेत्र में डेंगू को लेकर सर्वे किया। इसके बाद फतेहाबाद पहुंची। यहां पर टीम ने डेंगू से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए अग्रवाल कॉलोनी में डोर टू डोर सर्वे किया। इस दौरान टीम को पानी की टंकी में लारवा मिला। इसके अलावा अग्रवाल कॉलोनी में डेंगू की चपेट में आए मरीजों से फीडबैक भी लिया गया।
विज्ञापन

टीम में डिप्टी डायरेक्टर एनसीडी दिल्ली से डॉ. श्वेता, डॉ. नीरज कुमार, पंचकूला से डिप्टी डायरेक्टर मलेरिया डॉ. राकेश सैनी तथा डॉ. अपराजिता शामिल रही। फतेहाबाद से उप सिविल सर्जन डॉ. हनुमान, जिला महामारी अधिकारी डॉ. विष्णु मित्तल, एमपीएचडब्ल्यू सुशील कुमार, रवि कंबोज ने टीम को डेंगू प्रभावित क्षेत्र का सर्वे करवाया। डेंगू का जिले में आंकड़ा 800 पार हो चुका है। इसके चलते दिल्ली और पंचकूला की टीम यहां पर जांच करने के लिए आई।
लैब का भी टीम ने किया निरीक्षण
डेंगू प्रभावित क्षेत्र का सर्वे करने के बाद टीम ब्लड बैंक में पहुंची। यहां पर होने वाले डेंगू सैंपलों के बारे में अधिकारियों से रिपोर्ट ली। टीम ने अधिकारियों को डेंगू के सैंपल ज्यादा से ज्यादा लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डेंगू के 18 नए केस मिले :
डेंगू के जिले में सोमवार को 18 नए केस मिले है। इसके बाद जिले में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 823 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के मॉडल टाउन निवासी बुजुर्ग, टोहाना निवासी 30 वर्षीय युवक, गांव कंहेड़ीस निवासी 80 वर्षीय महिला, पिरथला निवासी युवक, डीएसपी रोड निवासी युवक, सुंदर नगर निवासी युवक, भिरड़ाना निवासी युवती डेंगू पॉजिटिव मिली है।
डेंगू को कंट्रोल करने के लिए टीमें लगातार घर-घर जाकर सर्वे कर रही है। जिन घरों में लारवा मिला उन्हें नोटिस दिए गए है। यहां तक कि चालान भी किए गए है। घरों की मार्किंग भी की गई है। - डॉ.हनुमान, उप सिविल सर्जन
एसडीपी के अभाव में प्रदेश में कोई मौत नहीं हुई : डिप्टी डायरेक्टर
डेंगू फैलाने वाला मच्छर घरों में ही पलता है, सर्वे इसलिए करवाया जा रहा है कि लोग कितने जागरूक हुए है। स्वास्थ्य विभाग मुफ्त उपचार दे रहा है। यहां तक कि एसडीपी फ्री दिया जा रहा है। बुखार एक या दिन है तो जांच जरूर करवाएं।
विज्ञापन

- डॉ. राकेश सैनी, डिप्टी डायरेक्टर मलेरिया पंचकूला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें