फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट के पैसे मांगने पर तीन युवकों ने परिचालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। भूना से जाखल मार्ग पर सहकारी समिति फ्रेंड्स बस सर्विस के परिचालक को मंगलवार दोपहर युवकों से टिकट के पैसे मांगना भारी पड़ गया। गांव लहरिया के तीन युवकों ने गिल्ली मुंडी स्कूल के पास बस को रुकवा कर परिचालक विनोद कुमार की बेरहमी से पिटाई कर दी और बस चालक परमजीत सिंह के साथ भी गाली गलौज किया। परिचालक की पिटाई के बाद हमलावर युवक मौके से भाग गए। घायल परिचालक विनोद कुमार को सीएचसी केंद्र भूना में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बस परिचालक ने बताया कि कुलां बस स्टैंड से तीन युवक बस में सवार हुए थे। इनमें सुनील पुत्र चांदीराम व दो नाम नामालूम युवक शामिल थे। जिनसे रास्ते में बस कंडक्टर विनोद कुमार ने टिकट के लिए पैसे मांगे तो उन्होंने तीनों ही यात्रियों के मात्र पांच रुपये दे दिए। लेकिन जब परिचालक ने उपरोक्त तीनों ही युवकों से दस रुपये और देने को कहा तो वह गुस्से में हो गए और गाली गलौज करने लग गए। परिचालक का आरोप है कि लहरिया पहुंचने से पहले ही गिल्ली मुंडी स्कूल के पास बस को रुकवा लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। चालक ने विरोध किया तो उसे भी जान से मारने की धमकी दी। बस में सवार यात्रियों ने परिचालक को बड़ी मुश्किल से छुड़वाया। कंडक्टर ने डायल 112 नंबर पर फोन किया तो हमलावर युवक मौके से भाग गए। घायल परिचालक विनोद कुमार को सीएचसी केंद्र भूना में दाखिल किया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि प्राइवेट परिचालक के साथ कुछ युवकों द्वारा मारपीट करने की सूचना मिली है। जिस पर संबंधित पुलिस बीट इंचार्ज परिचालक के बयान मुताबिक कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें