फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्टू के पास झाड़ियों में मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। खंड के गांव भट्टू के पास झाड़ियों में मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह दलबल सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव के आसपास कई पहलुओं की बारीकी से जांच की। देर शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले व्यक्ति की पहचान जिला भिवानी के गांव लीलस निवासी 39 वर्षीय पवन बिश्नोई पुत्र ओमप्रकाश बिश्नोई के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बताया गया है कि पवन बिश्नोई अपने ननिहाल गांव चंदड़ में आया हुआ था और 26 जून से लापता था। जो नशे का अधिक सेवन करता था। मृतक की जेब से एक कागज में करीब 10 ग्राम चूरापोस्त पाउडर भी मिला है। वही शव के पास कुछ ही दूरी पर देसी शराब माल्टा की खाली बोतल भी पड़ी हुई मिली है। लेकिन दाहिनी आंख पर लगी चोट व नाक के बल बहता हुआ खून हत्या की दिशा में आशंका पैदा कर रहा है। हालांकि पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम की टीम को मौके पर बुलाकर बारीकी से तथ्यों की जांच की है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है, बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
कोट
प्रारंभिक जांच में मृतक नशे का आदी होना पाया गया है। शव की पोस्टमार्टम कार्रवाई होने के बाद रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल हत्या से संबंधित तथ्य नजर नहीं आ रहे है। पुलिस मृतक के परिजनों के बयान अनुसार कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कुलदीप सिंह, थाना अध्यक्ष भूना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें