डेंगू का लारवा मिलने पर मकान मालिक को नोटिस थमाते स्वास्थ्य विभगा के कर्मचारी।
फतेहाबाद। फतेहाबाद में वीरवार को डेंगू के तीन और नए केस मिले हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 32 तक पहुंच गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने 20 डेंगू आशंकितों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
जानकारी के अनुसार, फतेहाबाद के गांव ढाणी ईस्सर में 22 साल की युवती, गांव किरढ़ान में 40 साल का युवक व रत्ताथेह में 71 साल का बुजुर्ग डेंगू पीड़ित पाया गया है। डेंगू से पीड़ित दो मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा वीरवार को 2303 घरों की जांच की गई और 24 घरों में डेंगू का लारवा मिला है। लारवा मिलने पर विभाग की ओर से इन घरों के मालिकों को नोटिस भी दिए गए हैं।