फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: युवक को जबरदस्ती से बाइक पर बिठा कर शहर से ले गए गांव, रुपये छीने, मारपीट की

Fri, 27 Sep 2024 09:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। शहर पुलिस ने वार्ड नंबर 13 स्थित टिब्बा कॉलोनी निवासी युवक की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ उससे पैसे छीनने और मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में हितामृत ने बताया कि जैसे ही वह अपने घर से बाजार सामान खरीदने के लिए निकला तो मदर इंडिया स्कूल के पास दो बाइक सवार आए।
विज्ञापन

उनमें पुराना बाजार निवासी कमल उससे परिचित था, उसने उसे बाजार छोड़ने की बात कहकर जबरदस्ती से बाइक पर बैठा लिया। फिर उसे बाजार छोड़ने के बजाय गांव सुखमनपुर की तरफ ले गए और वहां सुनसान जगह पर रोक लिया। एक युवक ने अपने गले में डाले हुए साफे को उसकी गर्दन में डाल लिया और कमल ने उसकी जेब में से लगभग 1200 रुपये निकाल लिए और बेल्टों से पीटते हुए वीडियो बनाने लगे।
उन्होंने कहा कि तुम इसमें कहो कि तुम मुझे हर माह 10,000 रुपये घर से लाकर दोगे, नहीं तो हम तुम्हें जान से मार देंगे। उन्होनें जबरन यह बात कहते हुए की वीडियो बनाई और मोबाइल छीनने की कोशिश की तो उसने शोर मचा दिया। शोर मचाने पर उसे वहीं छोड़कर भाग गए। इसके बाद उसने अपने परिजनों को फोन किया और पुलिस को शिकायत दी। शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर पुराना बाजार निवासी कमल व एक अन्य सहित दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें