फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने पंखे से फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। बुढलाडा रोड पर नए बस स्टैंड के सामने एक मिठाई की दुकान पर काम करने वाले 24 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसने युवक के शव को कब्जे में ले लिया और परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस दिए बयान में मृतक के पिता गांव हड़ोली अमीरचंद ने बताया कि उसका बेटा अनूप कुमार नए बस स्टैंड के सामने एक मिठाई की दुकान पर काम करता था, शुक्रवार शाम उसने दुकान के पीछे बने गोदाम में पंखे की हुक के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका छोटा बेटा 4 वर्षों से मिठाई की दुकान पर काम करता था और उसके किसी के साथ कोई लड़ाई- झगड़ा नहीं था।जांच अधिकारी गोपाल दास ने बताया कि मृतक युवक के पिता के बयानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें