फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: घग्गर नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, सांसत में किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद/जाखल। बाढ़ की विभीषिका झेल चुके फतेहाबाद में एक बार फिर घग्गर में जलस्तर बढ़ने से किसान सांसत में हैं। चांदपुरा साइफन पर तीन दिनों में घग्गर का जलस्तर छह हजार क्यूसेक बढ़ गया है, जिसको देखते हुए जाखल क्षेत्र के किसान सहम गए हैं। किसानों ने तटबंधों को मजबूत करना शुरू कर दिया है। वहीं, चांदपुरा के पास पंजाब सरकार की ओर से घग्गर नदी पर बांध को मजबूत कर दिया गया है।
विज्ञापन

पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश के कारण एक बार फिर घग्गर नदी का भी जलस्तर बढ़ गया है, जिससे जाखल घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण एक बार फिर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें पड़ गई हैं। गौरतलब है कि पिछले माह 13 जुलाई को जाखल क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ के कारण जहां जाखल गांव की सभी गांव की सैकड़ों एकड़ भूमि जलमग्न हो गई थी। वहीं, रिहायशी इलाकों में भी बांध के पानी ने भारी नुकसान किया था। वहीं, बाढ़ का पानी जाखल से होता हुआ टोहाना, कुलां, रतिया व फतेहाबाद तक पहुंच गया था। नतीजतन 2300 से अधिक ढाणियाें में पानी भर गया था और एक लाख नौ हजार एकड़ फसल चौपट हो गई थी। चांदपुरा साइफन पर एक बार फिर घग्गर नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण क्षेत्र के किसानों में भय फैला हुआ है।

कासिमपुर तटबंध को दुरुस्त करने में जुटे किसान

जाखल में गांव कासिमपुर के पास बहने वाली घग्गर नदी के पिछली बार आई बाढ़ के कारण टूटे हुए बांधों को जोड़ने में जहां किसान 35 ट्रैक्टरों को 10 फुट लंबे रेलवे लाइन से लेकर कासिमपुर सड़क तक तटबंध को बनाने में दिन रात लगे हुए हैं। वहीं, प्रशासन के द्वारा भी मशीन आदि उपलब्ध करवा कर बांधों को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। घग्गर नदी के तटबंध को दुरुस्त करने में किसान लाभ सिंह, गुरतेज सिंह, वीकर सिंह, भगवान सिंह, दर्शन सिंह जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


चांदपुरा साइफन का निर्माण कार्य लगभग हुआ पूरा
पिछली बार चांदपुरा साइफन के पास तटबंध टूटने से पंजाब व हरियाणा क्षेत्र के किसानों को नुकसान हुआ था, उसे पंजाब सरकार ने अब दुरूस्त कर दिया है। हरियाणा व पंजाब क्षेत्र के किसानों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


18 अगस्त घग्गर नदी जलस्तर अपडेट

खनोरी सुबह 6 बजे 10275 क्यूसेक

दोपहर 2 बजे 9425 क्यूसेक

चांदपुरा साइफन

सुबह 6 बजे 10,100 क्यूसेक।

दोपहर 2 बजे 10100 क्यूसेक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें