फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कुलां से दुर्गा कॉलेज तक रोड अब 23 से 33 फीट चौड़ी होगी

Fri, 16 Oct 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
सड़क को चौडा करने का कार्य करते हुए मजदूर। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। कुलां से टोहाना के दुर्गा कॉलेज तक सड़क चौड़ी होने से क्षेत्र के लोगों को जाम और हादसों के खतरे से राहत मिलने की उम्मीद है। करीब 17 किलोमीटर लंबे मार्ग की चौड़ाई 23 से बढ़ाकर 33 फीट की जाएगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अनुसार निर्माण कार्य लगभग दस महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। विभाग के एसडीओ विजय शर्मा ने बताया कि इस परियोजना के लिए करीब 46 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया गया है। टेंडर सूरज कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है और कंपनी की ओर से निर्माण कार्य किया जा रहा है।
यह परियोजना टोहाना से रतिया तक करीब 34 किलोमीटर सड़क निर्माण का हिस्सा है। इसमें कुलां से दुर्गा कॉलेज तक के हिस्से को प्राथमिकता के आधार पर चौड़ा किया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में सड़क की चौड़ाई कम होने से यहां अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। वाहनों की आवाजाही के दौरान दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। सड़क चौड़ी होने के बाद यातायात सुगम और हादसों में कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें