फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मांगों के समर्थन में पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन 19 को देगी धरना

Fri, 16 Oct 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। मांगों को लेकर बैठक में भाग लेते हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के सदस्य
विज्ञापन
फतेहाबाद। कर्मचारियों की लंबित मांगें पूरी नहीं होने से नाराज हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन 19 अक्तूबर को एक्सईएन कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करेगी। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुईं तो कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

यह चेतावनी यूनियन के राज्य उपाध्यक्ष एवं ब्रांच प्रधान धर्मपाल दरियापुर ने बैठक में दी। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन ईश्वर बागड़ी ने की और संचालन सचिव राणा पंवार ने किया। धर्मपाल दरियापुर ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को कई बार मांगपत्र सौंपे गए हैं।
इसके बावजूद समस्याएं जस की तस हैं। ऐसे में कर्मचारियों को अपने हक के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से 19 अक्तूबर को अधिक से अधिक संख्या में धरने में पहुंचने की अपील की। यूनियन की प्रमुख मांगों में फील्ड कर्मचारियों को हेलमेट, जूते, रेनकोट और दस्ताने उपलब्ध करवाना शामिल है।
विज्ञापन

इसके अलावा जलघरों में शौचालय, बिजली, पंखे, मेज-कुर्सी की व्यवस्था और चैंबरों की मरम्मत करवाने की मांग भी उठाई गई। यूनियन ने कर्मचारियों का बकाया वेतन और तेल-साबुन भत्ता जारी करने की मांग की।
ठेका कर्मचारियों का लंबित वेतन देने, फैमिली आईडी से जुड़ी समस्याएं दूर करने और पहचान पत्र बनवाने की मांग भी रखी गई। टर्म अप्वाइंटमेंट कर्मचारियों को हर महीने सात तारीख से पहले वेतन देने की मांग की गई। बैठक में संजय, संदीप, सुरेश, चिराग, कृष्णा देवी, अनिल और अमित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें