फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: प्रचार की चकाचौंध में धुंधली पड़ रही सड़क सुरक्षा की तस्वीर

Sun, 01 Nov 2026 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
टोहाना शहर में अवैध रूप से लगे फलैक्स। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। शहर के प्रमुख मार्गों और नेशनल हाईवे पर प्रचार की चकाचौंध अब सड़क सुरक्षा पर भारी पड़ने लगी है। बिजली निगम और नगर परिषद के खंभों से लेकर सड़क किनारे तक लगे अवैध फ्लैक्स वाहन चालकों का ध्यान भटका रहे हैं।
विज्ञापन

व्यस्त सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों के बीच एक पल की असावधानी भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। इसके बावजूद सार्वजनिक संपत्ति पर बिना अनुमति लगाए जा रहे इन फ्लैक्स को हटाने के लिए संबंधित विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
नेशनल हाईवे-148बी सहित मानव सेवा संगम रोड, जैन समाधि रोड, रतिया रोड, हिसार रोड, चंडीगढ़ रोड, जमालपुर रोड और दमकौरा रोड पर बड़ी संख्या में फ्लैक्स लगे हुए हैं। कई स्थानों पर इन्हें बेतरतीब ढंग से लगाया गया है। इससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

वाहन चालक मनोज, अंकुश और सतबीर का कहना है कि विभागों को केवल फ्लैक्स हटाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए। इन्हें लगाने वालों की पहचान कर कार्रवाई भी करनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से प्रमुख मार्गों का निरीक्षण करवाकर अवैध फ्लैक्स हटाने और दोबारा लगाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
-

खंभों पर प्रचार, नियमों की अनदेखी
सार्वजनिक संपत्ति पर बिना अनुमति फ्लैक्स लगाना नियमों की अनदेखी है। शहर के प्रमुख मार्गों और हाईवे पर इनकी भरमार के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से ऐसे प्रचार पर रोक नहीं लग पा रही। वाहन चालकों का कहना है कि प्रशासन को नियमित निरीक्षण कर फ्लैक्स हटाने चाहिए और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए। इससे सड़क सुरक्षा के साथ शहर की व्यवस्था भी सुधर सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें