फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पुरानी अनाजमंडी में 15 दिन पहले भरे बैगों का भी नहीं हुआ उठान

Sun, 01 Nov 2026 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर की पुरानी अनाजमंडी में पिछले 15 दिनों से रखे धान के बैग। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों में धान का उठान धीमी गति से होने के कारण किसानों और आढ़तियों को परेशानी हो रही है। पुरानी अनाजमंडी में 15 दिन पहले खरीद के बाद भरे गए धान के बैगों का भी अब तक उठान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

उठान के लिए आने वाले वाहनों को रास्ता नहीं मिल पाता। इससे मंडी में जाम जैसी स्थिति बनी रहती है और नई फसल लेकर पहुंचने वाले किसानों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। जिले में अब तक 52 लाख 81 हजार 290 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। इसमें से 41 लाख 96 हजार 560 क्विंटल धान की खरीद की गई है, जबकि 10 लाख 84 हजार 740 क्विंटल धान की खरीद अभी बाकी है।
खरीदे गए धान में से 27 लाख 91 हजार 180 क्विंटल का ही उठान हो पाया है। अभी भी 14 लाख 5 हजार 380 क्विंटल धान मंडियों में उठान का इंतजार कर रहा है। इस तरह जिले की अनाज मंडियों में खरीदे गए धान का करीब 33.5 फीसदी उठान बाकी है। वहीं कुल आवक के मुकाबले करीब 33 फीसदी धान का उठान होना बाकी है।
विज्ञापन


15 दिनों से उठान बाकी है
व्यापारी विनोद बाना, आजाद सिंह वीरपाल और नरेंद्र कुमार ने बताया कि मंडी में जगह की कमी के चलते ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दिनभर खड़ी रहती हैं। उठान की धीमी रफ्तार का असर मंडियों की व्यवस्था खराब हो रही है। पुरानी अनाज मंडी में जगह-जगह धान के बैगों के ढेर लगे हुए हैं। कई जगह 15 दिन पहले खरीदे गए धान के बैग भी मंडी में पड़े हैं। उठान के लिए पर्याप्त गाड़ियां नहीं पहुंचने के कारण बैगों का ढेर लगातार बढ़ रहा है। मंडी के अंदर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी रहने से रास्ते संकरे हो गए हैं। ऐसे में उठान के लिए आने वाले वाहनों को बैगों तक पहुंचने में दिक्कत होती है।

किसानों को 486.52 करोड़ का हुआ भुगतान
जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक कुशलपाल बूरा ने बताया कि अब तक 36 हजार 923 किसानों को खरीदी गई फसल के बदले 486.52 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। सभी खरीद एजेंसियों को समय पर उठान करने के आदेश दिए गए हैं ताकि किसानों को परेशानी न हो।

:: अनाज मंडियों की निरंतर देखरेख की जा रही है। उठान में तेजी लाई गई है। किसानों से अपील है कि वे ट्रॉली को खाली करके मंडी से बाहर निकाल लें ताकी परेशानी न हो।
अमित रोहिल्ला, सचिव मार्केट कमेटी, फतेहाबाद।

शहर की पुरानी अनाजमंडी में पिछले 15 दिनों से रखे धान के बैग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें