फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सबसे कम 35 रुपये तो सबसे ज्यादा 97 हजार गृहकर हुआ जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर निकाय द्वारा गृहकर पर दी गई छूट के आखिरी दिन नगर परिषद में प्रॉपर्टी टैक्स भरने वालों की भीड़ लगी रही। अंतिम दिन नगर परिषद में करीब 6.22 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स जमा हुआ है। नगर परिषद में सबसे कम 35 रुपये और सबसे ज्यादा 97 हजार रुपये गृहकर जमा हुआ। हालांकि शहर में तरफ नगर परिषद का करीब 30 करोड़ रुपये गृहकर अभी भी बकाया है। हालांकि नगर निकाय ने वीरवार शाम गृहकर पर छूट को 31 मार्च तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने वर्ष 2023-24 के बजट में 4 करोड़ रुपये गृहकर वसूली का लक्ष्य लिया था लेकिन जनवरी माह तक 1.90 करोड़ रुपये वसूल हुए हैं। सरकारी भवनों का ही करीब 8 करोड़ गृहकर अभी भी बकाया है। वर्ष 2022-23 की बात करें तो 1.67 करोड़ रुपये ही गृहकर वसूल किया गया था। वहीं नगर परिषद द्वारा बनाई गई टीमों ने वीरवार को भी डोर टू डोर जाकर प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित करवाई। लेकिन पोर्टल धीमा होने के कारण काम प्रभावित रहा। किसान आंदोलन के चलते करीब 14 दिनों तक प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित का काम बंद रहा था।
ये दी गई थी छूट
नगर निकाय ने प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित पर मौजूदा गृहकर पर 15 फीसदी की छूट दी। इसके अलावा 2011-12 से लेकर 2022-23 तक के गृहकर पर लगे ब्याज पर 100 फीसदी की छूट दे रखी है।
विज्ञापन

फतेहाबाद शहरवासियों पर बकाया गृहकर
कुल गृहकर बकाया : 30 करोड़
सरकारी विभागों की तरफ बकाया : 8 करोड़
शहरवासियों की तरफ बकाया : 22 करोड़
ये है शहर में प्रॉपर्टी की स्थिति

रिहायशी प्रॉपर्टी : 14417
कमर्शियल प्रॉपर्टी : 4097
इंडस्ट्रीयल प्रॉपर्टी : 112
संस्थान : 249
प्लॉट
: 7989
स्पेशल कटेगरी : 615
मिक्स प्रॉपर्टी : 2571

पांच शहरों में स्वयं सत्यापित हुईं प्रॉपर्टी
शहर
कुल प्रॉपर्टी
सत्यापित प्रॉपर्टी प्रतिशत
फतेहाबाद
30050

3948

13.13
भूना

11402

462

04.05
टोहाना

27605

3192

11.56
रतिया

19059

1290

06.76
जाखलमंडी
4639

1006

21.68
कुल

88555

9898 11.17
कोट
नगर निकाय द्वारा गृहकर पर छूट दी थी। छूट के अंतिम दिन काउंटर पर 6.22 लाख रुपये गृहकर जमा हुआ है। प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित को लेकर टीमें गठित की गई है।
विज्ञापन

- राजेंद्र सोनी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें