फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांभू गैंग के गुर्गों ने ही की थी ठेकेदार पंकज की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। गांव खासा पठाना निवासी शराब ठेकेदार पंकज कुमार की हत्या भांभू गैंग के गुर्गों ने ही की थी। गैंग से जुड़े अमन मलिक द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर स्पष्ट करने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज में भी चार हमलावरों की पहचान की है। इनमें जींद के गांव शामलो कलां का अमन मलिक भी शामिल था।
विज्ञापन

पुलिस हमलावरों की तलाश के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। उधर, सीआईए फतेहाबाद टीम भांभू गैंग के सरगना विक्रम भांभू को प्रोटेक्शन वारंट पर लेकर गोरखपुर में राजकुमार उर्फ राजा पर किए गए जानलेवा हमले में जांच कर रही है। रविवार को ही भांभू गैंग से जुड़े अमन मलिक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल करके ठेकेदार पंकज खुराना के हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी। पोस्ट में उसने लिखा था कि सरपंच प्रतिनिधि राजा ठेकेदार की हत्या करनी थी, लेकिन उसका छोटा भाई गलतफहमी में मारा गया।
मेरा इनके साथ कोई विवाद नहीं था : राजा ठेकेदार
वहीं, इस मामले में गांव खासा पठाना के सरपंच प्रतिनिधि शराब ठेकेदार राजेश उर्फ राजा का कहना है कि विक्रम भांभू के साथ उनका कोई विवाद नहीं था और न ही कभी झगड़ा हुआ है। बीते वर्ष गांव नाढोड़ी में उनके शराब के ठेके पर तोड़फोड़ कर दी गई थी। फिर भी उन्होंने किसी के भी खिलाफ पुलिस में शिकायत नहीं दी थी और नाढोड़ी का ठेका भी दूसरे ठेकेदार को बेच दिया था। ठेकेदार ने बताया कि शराब बिक्री के दौरान भी किसी से लड़ाई-झगड़ा नहीं किया। फिर भी बिना कसूर उनके छोटे भाई पंकज कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

कोट
ठेकेदार पंकज के हत्याकांड मामले को लेकर पुलिस हमलावरों की तलाश के लिए जगह-जगह छापे मार रही है। सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर भांभू गैंग से जुड़े कुछ हमलावरों की पहचान कर ली गई है। पुलिस जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन

कपिल सिहाग, थानाध्यक्ष, भूना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें