फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कमेटी घर-घर जाकर नशे के प्रति करेगी जागरूक

Sat, 20 Sep 2025 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। गांव खूनन में नशे से युवाओं की कथित मौत होने के बढ़ते मामलों के बाद नशे की रोकथाम को लेकर ग्रामीणों द्वारा बनाई गई 35 सदस्यों की कमेटी की विशेष बैठक हुई। शनिवार देर शाम को गांव के गुरुद्वारे में गांव के सरपंच प्रतिनिधि सोनी सिंह की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। इसमें निर्णय लिया गया कि टीम घर-घर जाकर नशे के खिलाफ जागरूक करेगी।
विज्ञापन

बैठक में फतेहाबाद की महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट के भवानी सिंह, डाॅक्टर गुरप्रीत सिह, मंगल सिह, सतनाम सिह सहित सदस्यों ने भी शिरकत की। बैठक में ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले 1 महीने में तीन युवाओं की नशे के चलते मौत हो गई। भवानी सिंह ने कहा कि ग्रामीण अभी खेतों में व्यस्त हैं, जैसे ही खेती बाड़ी से समय निकलेगा गांव में नशे के विरोध में लगातार कार्यक्रम करवाए जाएंगे जिसमें उच्च अधिकारियों को भी बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें