फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान में गिरावट, हवा बढ़ा रही कंपकंपी

विज्ञापन
गांव धांगड़ में खेत में जमा पाला। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। तापमान में गिरावट के साथ जिले में ठंड बढ़नी शुरू हो गई है। शनिवार रात का तापमान सबसे कम रहा है। शनिवार रात को तापमान 4 डिग्री पर पहुंच गया है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रविवार सुबह शीतलहर चलने के कारण ठंड रही, हालांकि दिनभर धूप निकली लेकिन हवा चलने से ठंड कम नहीं हुई।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान गिरने के कारण खेतों में सुबह पाला जमा गया। तूड़ी व घास के ढेर पर सफेद चद्दर नजर आई। इस पाला का सबसे बुरा असर सब्जियों व सरसों की फसल पर अधिक देखने को मिल रहा है। सब्जी की बिजाई करने वाले किसान परेशान है। गांव धांगड़, बड़ोपल, एमपी रोही, बीघड़, नूरकीअहली, ढिंगसरा व भट्टू इलाके में सबसे अधिक ठंड के कारण पाला भी जमा नजर आया।
कोट
कड़ाके की ठंड शुरू हो चुकी है, ऐसे में बच्चों के जल्द बीमार होने की संभावना रहती है। बच्चों को जुकाम, खांसी हो सकती है। ऐसे में बच्चों को ठंड से बचाकर रखे और गर्म कपड़े डाले। ठंड लगने पर डॉक्टर की सलाह से ही दवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. वरूण मुंजाल, शिशु रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें