फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चरखी-दादरी से सुपर सकर मशीन मंगवाई, सीवरेज की सफाई शुरू

विज्ञापन
फतेहाबाद के ब्रह्माकुमारी  आश्रम रोड पर सीवरेज पाइप लाइन की सफाई करते हुए सुपर सकर मशीन 
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के ब्रह्माकुमारी आश्रम रोड पर जनस्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को सीवरेज पाइप लाइन की सफाई फिर से शुरू कर दी है। पाइपलाइन की सफाई के लिए चरखी-दादरी से सुपर सकर मशीन मंगवाई गई। इसके बाद मशीन से पाइपलाइन खोलने का काम शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

ब्रह्माकुमारी आश्रम रोड और अशोक नगर के लोग पिछले दो साल से सीवरेज पाइपलाइन बंद होने की समस्या से जूझ रहे हैं। विभाग ने इससे पहले भिवानी से मशीन मंगवाकर सफाई करवाई थी और टेंडर प्रक्रिया के तहत भी पाइपलाइन की सफाई करवाई गई थी। हालांकि, पिछले दो महीनों से पाइपलाइन बंद रहने से रोड पर जलभराव हो गया है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है और लोगों के लिए आवागमन भी मुश्किल हो गया है।
पार्षद सुभाष चंद्र ने पिछले दिनों सफाई न होने पर पार्षदों के साथ धरना दिया था और अब प्रशासन को चेतावनी दी है। स्थानीय निवासी राजकुमार, मोहनलाल और कृष्ण कुमार ने कहा कि सरकार स्वच्छता अभियान चला रही है, लेकिन यहां गंदगी फैली हुई है और स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के जेई बलविंद्र सिंह ने बताया कि पाइपलाइन खोलने के लिए सुपर सकर मशीन का इस्तेमाल किया गया है और पूरी पाइपलाइन की स्थाई सफाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस कार्य में स्थानीय लोगों का सहयोग भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें