फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कृषि यंत्रों के अनुदान के लिए 18 तक जमा करवाएं दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। वर्ष 2023-2024 के दौरान फसल अवशेष प्रबंधन के लिए इन सीटू क्रॉप रेसिड्यू मैनेजमेंट स्कीम के तहत कृषि यंत्रों पर व्यक्तिगत श्रेणी (50 प्रतिशत अनुदान राशि) ऑनलाइन अनुदान प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए किसान अपने जरूरी दस्तावेज 18 अक्तूबर तक सहायक कृषि अभियंता फतेहाबाद के कार्यालय में जमा करवाएं, अन्यथा उनका आवेदन रद्द हो जाएगा।
विज्ञापन

कृषि तथा किसान कल्याण विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि कृषि विभाग की वेबसाइट www.agriharyana.gov.in पर 22 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन करने वाले ऐसे किसान कृषि यंत्र सुपर एसएमएस, हैप्पी सीडर, रोटरी स्लेशर, स्ट्रॉ बेलर, स्ट्रॉ रेक, सुपर सीडर, स्ट्रॉ चोपर, रेवर्सिब्ल पलाऊ व क्रॉप रिपर के लिए अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं। व्यक्तिगत श्रेणी के किसान अपना रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, व्यक्तिगत श्रेणी हेतु किसान के नाम ट्रैक्टर की वैध आरसी, कृषि भूमि की पटवारी रिपोर्ट, बैंक खाता, पेन कार्ड, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, मेरी फसल मेरा ब्योरा का पंजीकरण की कॉपी, अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज 18 अक्टूबर तक सहायक कृषि अभियंता, फतेहाबाद कार्यालय में जमा करवाने होंगे। एक से अधिक कृषि यंत्रों पर आवेदन करने पर सभी दस्तावेजों की अलग-अलग कॉपी प्रति कृषि यंत्र जमा करवानी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें