फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में अब सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। सर्दी के मौसम की दस्तक के साथ ही नागरिक अस्पताल की समय सारिणी में बदलाव कर दिया गया है। सोमवार से शहर के नागरिक अस्पताल के खुलने का समय सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने यह निर्णय इसलिए लिया है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों को चिकित्सीय सुविधाओं के लिए परेशानी ना हो और उनको सुबह ठंड में न आना पड़े।
विज्ञापन


फिलहाल नागरिक अस्पताल में सुबह आठ बजे से दो बजे तक का समय है। अब इसमें बदलाव किया गया है। 16 अक्तूबर यानि सोमवार से नागरिक अस्पताल सुबह नौ बजे से खुलेंगे। ओपीडी भी सुबह नौ बजे से आरंभ होगी। सुबह नौ बजे से तीन बजे तक का समय 15 अप्रैल तक जारी रहेगा। फतेहाबाद मुख्यालय में स्थित नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 500 से अधिक ओपीडी होती है। इन दिनों मौसम में बदलाव हुआ है। जिस कारण लोग बीमारियों से भी घिर रहे हैं। रात के समय ठंड व दिन में गर्मी का मौसम होने के चलते लोग मौसमी बीमारियों से घिर रहे हैं। ऐसे में आने वाले समय में ठंड और बढ़ेगी। फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में शहर के अलावा ग्रामीण अंचल के लोग भी आते हैं। सुबह के समय धुंध या अधिक ठंड होने के चलते नागरिक अस्पताल के समय में बदलाव किया गया है।

कोट
नागरिक अस्पताल व सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में समय का बदलाव किया गया है, ताकि लोगों को ठंड में अधिक परेशानी न हो। सोमवार से सुबह नौ बजे से ओपीडी आरंभ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डॉ. सपना गहलावत, सीएमओ, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें