फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं कक्षा तक फेसबुक-व्हाट्सएप से दूर रहें विद्यार्थी: डॉ. कविता

विज्ञापन
राजकीय कन्या उच्च विद्यालय भट्टू कलां में छात्राओं को संबोधित करती डीएसपी डॉ. कविता। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
भट्टू कलां। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में शनिवार को पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भट्टू थाना में प्रशिक्षणाधीन डीएसपी डॉ. कविता ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया, जबकि अध्यक्षता मुख्याध्यापक सतबीर मील ने की। डीएसपी ने कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति सजग रहने और 12वीं कक्षा तक फेसबुक-व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया के प्लेटफार्म से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को केवल पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए। जो स्कूली स्तर पर अच्छी तरह से पढ़ाई कर लेगा, वह सुनहरा भविष्य बना सकेगा। इस मौके पर डॉ. राममूर्ति सिहाग, डॉ. सुकृति नेहरा, धर्मबीर ढाका, प्रवक्ता शमशेर सिंह, सुनीता, सविता, नीलम, विधू, पीटीआई दौलताराम, सुरेश, हेड कांस्टेबल नरेश आदि भी मौजूद रहे।
कोई परेशानी आए तो माता-पिता को सबसे पहले बताएं
डीएसपी डॉ. कविता ने छात्राओं से कहा कि कोई परेशानी आए तो सबसे पहले अपने माता-पिता को बताएं। इसके अलावा शिक्षकों से भी साझा करें। किसी भी परेशानी को छुपाकर नहीं रखना चाहिए। बेझिझक बात करनी चाहिए क्योंकि मां-बाप बच्चों की असली हिम्मत होते हैं।
विज्ञापन

महिला हेल्पलाइन के 1091 नंबर को भी याद रखें
डीएसपी ने कहा कि छात्राएं महिला हेल्पलाइन का नंबर 1091 याद रखें। अगर कोई परेशान या तंग करें तो तुरंत 1091 नंबर पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। इस हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायत को गोपनीय भी रखा जाता है। इसके अलावा 112 नंबर डायल करेंगे तो भी मात्र 15 से 20 मिनट में पुलिस मदद के लिए पहुंच जाएंगी।
छात्राओं ने पूछे सवाल
इस दौरान छात्राओं ने डीएसपी से कॅरियर व आत्मरक्षा को लेकर सवाल भी पूछे। छात्राओं ने पूछा कि वह आत्मरक्षा के लिए क्या करें। इस पर डीएसपी ने उन्हें बताया कि खेलों को अपनाएं। खुद को मजबूत रखें। कराटे व वुशू जैसे खेलों में भाग लेकर पंच चलाना सीखें।
डीएसपी डॉ. कविता की ओर से दी गई जानकारी से हौसला बढ़ा है। कई उपयोगी जानकारियां मिली हैं। आत्मरक्षा को लेकर भी सजग हुए हैं।
हिमांशी, छात्रा, कक्षा 10वीं
पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में काफी सीखने को मिला है। डीएसपी डॉ. कविता भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने काफी अच्छी बातें बताई हैं।
कौशल्या, छात्रा, कक्षा 10वीं
कार्यक्रम में पता चला है कि आत्मरक्षा के लिए किन तरीकों को अपनाया जा सकता है। निश्चित रूप से हमें कोई दिक्कत आएगी तो हम पहले माता-पिता व शिक्षकों को सूचित करेंगे।
कोमल, छात्रा, कक्षा 10वीं
अमर उजाला फाउंडेशन का पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए काफी फायदेमंद रहा है। इसमें काफी उपयोगी जानकारी डीएसपी ने छात्राओं को दी है। छात्राओं का हौसला भी बढ़ा है।
विज्ञापन

सतबीर मील, मुख्याध्यापक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें