फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: महाविद्यालयों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों की रूचि कम, 26 को जारी होगी पहली मेरिट सूची

Fri, 13 Jun 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के राजकीय महाविद्यालय जिला मुख्यालय में दा​खिले को लेकर विद्या​र्थियों की मदद करते हुए
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के 9 महाविद्यालयों में दाखिला लेने के लिए प्रक्रिया जारी है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने इच्छुक विद्यार्थियों से 16 जून तक आवेदन मांगे हैं। 26 जून को पहली मेरिट सूची जारी होगी। इससे पहले विभाग प्रोविजनल सूची भी जारी करेगा।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग ने इस बारे में शेड्यूल भी जारी कर दिया है। 9 जुलाई को खाली सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग होगी। दूसरी तरफ महाविद्यालयों में स्नातक कक्षाओं में दाखिले लेने के लिए विद्यार्थियों की रूचि कम है। राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा में अब तक 446 ही आवेदन आए हैं, जबकि यहां पर 880 सीटें है। राजकीय महाविद्यालय जिला मुख्यालय में 320 सीटें है और यहां कला संकाय में 240 में से 205 और कॉमर्स में 80 में से 72 सीटों पर आवेदन आ चुके हैं।
- जिले में महाविद्यालय
महाविद्यालय संकाय सीटें
डिफेंस डिग्री कॉलेज, टोहाना 4 560
राजकीय महाविद्यालय, भट्टूकलां 3 440
राजकीय महाविद्यालय, भूना 3 495
राजकीय महाविद्यालय, फतेहाबाद 2 320
राजकीय महाविद्यालय, रतिया 3 420
राजकीय महाविद्यालय, टोहाना 6 1030
राजकीय महिला महाविद्यालय, भोड़िया खेड़ा 5 880
राजकीय महिला महाविद्यालय, रतिया 2 400
एमएम कॉलेज, फतेहाबाद 7 1385
श्रीदुर्गा महिला महाविद्यालय, टोहाना 6 460
नोट : ये आंकड़ा पोर्टल से लिया गया है।
-
दाखिला लेने के लिए शेड्यूल
दाखिले के लिए आवेदन - 16 जून
आवेदन में त्रुटियां ठीक करने का विकल्प - 17 जून
पहली प्रोविजनल मेरिट सूची जारी - 25 जून
पहली मेरिट सूची जारी - 26 जून
फीस जमा - 27 जून से 30 जून
दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची जारी - 2 जुलाई
दूसरी मेरिट सूची जारी - 3 जुलाई
फीस जमा - 4 से 7 जुलाई
फिजिकल काउंसिलिंग - 9 जुलाई
-
महाविद्यालय में बनाए गए हेल्प डेस्क
राजकीय महाविद्यालय जिला मुख्यालय में दाखिला लेने वालों की मदद के लिए हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। यहां पर स्टाफ विद्यार्थियों की काउंसिलिंग के साथ आवेदन प्रक्रिया में भी मदद कर रहा है। राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयभगवान यादव का कहना है कि महाविद्यालय में कॉमर्स संकाय में 90 फीसदी तक आवेदन हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें