फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने के लिए 68 ने किया आवेदन

Thu, 12 Jun 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए माथापच्ची जारी है। वीरवार को आवेदन करने वालों के पर्यवेक्षकों ने साक्षात्कार लिया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 68 लोगों ने आवेदन किया है जबकि साक्षात्कार 36 कार्यकर्ताओं ने दिया। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षकों चल्लावंशी रेड्डी ने 36 लोगों का साक्षात्कार लिया, जबकि इस पद के लिए 68 लोगों ने फार्म भरे थे।
प्रतिनिधि के तौर पर तीन पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री अत्तर सिंह सैनी, सतबीर सिंह पहलवान व राहुल मक्कड़ भी मौजूद रहे। बताया गया है कि सबसे बड़ी उम्र के दो उम्मीदवार कृष्णा पूनिया व अरविंद शर्मा जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पहुंचे। जबकि भूना के अंकित कंबोज सबसे छोटी उम्र के उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 लोगों का तैयार होगा पैनल

पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी ने बताया कि 17 जून को शाम 4 बजे टोहाना में वर्कर मीटिंग होगी जबकि 18 को सुबह 10 बजे रतिया में वर्कर मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 19 को सुबह 10 बजे फतेहाबाद की राम सेवा समिति धर्मशाला में वर्कर मीटिंग होगी। इन मीटिंगों में वर्कर की राय उन लोगों के लिए ली जाएगी, जिन्होंने जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए इंटरव्यू दिया है, इसके बाद 6 लोगों का पैनल तैयार कर के पार्टी हाईकमान को सौंप दिया जाएगा। जुलाई के पहले सप्ताह में फतेहाबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद का ऐलान हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें