फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल टाउन में छात्र पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के मॉडल टाउन में छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। छात्र मॉडल टाउन में फास्ट फूड खाने के लिए आया था। गंभीर रूप से घायल युवक गांव झलनियां निवासी हितेंद्र को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दाखिल लाया गया। यहां से उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। मामले में शहर पुलिस ने झलनियां निवासी हितेंद्र की शिकायत पर आरोपी चिराग, बॉबी और मिल्टी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हितेंद्र उर्फ मिलन ने बताया कि वह दौलतपुर के निजी स्कूल में पढ़ता है। वह मॉडल टाउन में फास्ट फूड खाने के लिए आया था। जब वह बीएसएनएल कार्यालय के पास पहुंचा तो वहां पर तीन युवक पहले से मौजूद थे। युवकों ने उसके चाकू मारा और इसके बाद डंडों से हमला किया। आरोप है कि आरोपी चिराग के पास चाकू, कबीर बस्ती निवासी मिती और बॉबी के पास डंडे थे, इन्हीं हथियारों से हमला किया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जंच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें