पीड़ित साधु राम ने बताया कि उसके बेटे ने उसके कहे से बाहर जाकर अपने आप शादी कर ली थी। सोमवार सुबह वह अपनी पत्नी से झगड़ा कर रहा था। इस पर उसने उसे टोका तो बेटे ने बेटे ने लाठी डंडों से उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।
फतेहाबाद के गांव बीघड़ में वीरवार सुबह एक व्यक्ति ने अपने पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिता ने अपने बेटे को पत्नी से झगड़ा करने से रोका था। खून से लथपथ बुजुर्ग को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
अस्पताल में उपचाराधीन बीघड़ निवासी साधु राम ने बताया कि उसके बेटे ने उसके कहे से बाहर जाकर अपने आप शादी कर ली थी। सोमवार सुबह वह अपनी पत्नी से झगड़ा कर रहा था। जबकि उसकी पत्नी ने कुछ दिन पहले ही बच्चे को जन्म दिया है। इस पर उसने उसे टोका तो बेटे ने बेटे ने लाठी डंडों से उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। उसने शोर मचाया तो अन्य लोगो ने उसे छुड़वाकर अस्पताल में पहुंचाया।