फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों ने बांधी राखी, भाईयों ने दिया साथ निभाने का वचन

विज्ञापन
फतेहाबाद में भाई अपनी बहन से राखी बंधवाते हुए। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। रक्षाबंधन पर्व रविवार को जिलेभर में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसको लेकर हर तरफ खुशी का माहौल था। बाजारों में रविवार के बावजूद अच्छी चहल पहल देखने को मिली। बहन-भाई के प्यार का प्रतीक इस त्योहार को लेकर घर-घर में पहले से तैयारियां की गई थीं। रविवार की सुबह लोगों ने स्नान कर देवी देवताओं की पूजा अर्चना की। इसके उपरांत बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर सुख-दु:ख में साथ निभाने का वचन लिया। वहीं भाईयों ने भी बहनों को उपहार देकर हमेशा साथ निभाने का वादा किया। इस दौरान मुंह मीठा करने का दौर भी जारी रहा।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के दिन में भी मिठाई की खूब खरीदारी हुई। घरों में खुशी का माहौल रहा। कई विवाहित बहनें सफर कर भाईयों को राखी बांधने पहुंची। बहनों ने भाई की कलाई पर राखी सजाई और उपहार पाकर अपनों के साथ खुशियां मनाई। सुबह से शुरू हुआ रक्षाबंधन का त्योहार शाम तक चलता रहा। रक्षाबंधन पर सबसे ज्यादा उत्साहित बच्चे रहे। रक्षा बंधन के मौके पर मिलने वाले उपहारों का इंतजार बच्चों को रहा। साथ ही मनपसंद के पकवान और घूमने जाने का मौका भी बच्चों के लिए रोमांच भरा रहा। इस विशेष त्योहार को लेकर अधिकांश घरों में बहनों ने शनिवार की रात में तैयारी कर ली थी। इसके अलावा कई जगहों पर लोगों ने मंदिरों में पूजा पाठ किया। पुजारियों से कलाई पर धागा बंधवा कर ईश्वर से सुख स्मृद्धि की कामना की। इस तरह दिन भर खूब रौनक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें