फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: फतेहाबाद में आरोपी को सुरक्षा के बीच जेल से बैंक में लेकर पहुंची पुलिस, लगी भीड़

Wed, 06 Mar 2024 03:02 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

पंजाब पुलिस सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल आरोपी पवन बिश्रोई को लेकर फतेहाबाद पहुंची। बताया जा रहा है पवन बिश्रोई के नाम से बैंक खाता चल रहा है। आरोपी के पहुंचने से पहले ही बैंक के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया। 
विज्ञापन
फतेहाबाद का एचडीएफसी बैंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल आरोपी गांव भिरड़ाना निवासी पवन बिश्रोई को पंजाब पुलिस फरीदकोट जेल से फतेहाबाद के देवीलाल मार्केट स्थित एचडीएफसी बैंक में लेकर पहुंची। आरोपी पवन बिश्रोई को बैंक की कागजी कार्रवाई में हस्ताक्षर के लिए जेल से यहां लाया गया था। बताया जा रहा है पवन बिश्रोई के नाम से बैंक खाता चल रहा है। उसे उसकी पत्नी के नाम किया गया है ताकि वह लेनदेन कर सके।

विज्ञापन


आरोपी पवन बिश्रोई को पंजाब पुलिस जब यहां लेकर पहुंची तो शहर पुलिस टीम पहले से अलर्ट थी। शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह और सीआईए टीम को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैंक में पहुंचे। आरोपी के पहुंचने से पहले ही बैंक के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया। इसके अलावा बैंक के शट्टर और एटीएम कक्ष को भी बंद कर दिया गया। करीब एक घंटा तक बैंक के अंदर कागजी कार्रवाई चली। इसके चलते बैंक में लेनदेन पूरी तरह से बंद रहा और ग्राहक बाहर इंतजार करते रहे।

परिवार के साथ-साथ ग्रामीण भी पहुंचे देखने
आरोपी पवन बिश्रोई को लेकर जैसे ही पंजाब पुलिस की गाड़ी एचडीएफसी बैंक पहुंची तो लोगों को जमावड़ा लग गया। इसके अलावा परिवार और गांव भिरड़ाना से काफी संख्या में ग्रामीण यहां देखने के लिए पहुंचे। लेकिन पुलिस ने किसी को भी नजदीक नहीं आने दिया।
विज्ञापन


हत्या आरोपियों को गाड़ी उपलब्ध करवाने का है आरोप
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शूटरों के पास जो गाड़ी थी उसे गांव भिरड़ाना निवासी पवन बिश्रोई द्वारा उपलब्ध करवाया गया था। इसी आरोप में पुलिस ने गांव भिरड़ाना निवासी पवन बिश्रोई को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें