फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: वाईफाई का पासवर्ड न देने पर दुकानदार पर कैंची से हमला, घायल रेफर

विज्ञापन
 घायल दुकानदार संदीप बैनीवाल
विज्ञापन
भूना। इंटरनेट सेवा प्रभावित होने के कारण एक व्यक्ति ने वाईफाई का पासवर्ड न देने पर दुकानदार पर कैंची से हमला कर दिया। वारदात के आरोपी युवक मौके से भाग गया। घायल दुकानदार को सीएचसी केंद्र भूना में ग्रामीण लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने के कारण उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय संदीप बैनीवाल गांव में बस स्टैंड पर फोटो स्टेट की दुकान चलाता है। जिसकी दुकान में इंटरनेट के लिए वाईफाई कनेक्शन लगा हुआ है। दुकान के वाईफाई से कई युवाओं ने अपने मोबाइल कनेक्शन जोड़े रखे थे। आरोपी भूप सिंह दुकानदार संदीप बेनीवाल से वाईफाई का पासवर्ड लेकर अपना मोबाइल इंटरनेट से जोड़ लिया था। दो दिन से दुकानदार संदीप बैनीवाल के दुकान का इंटरनेट चल नहीं पा रहा था। इसलिए उसने पासवर्ड बदल दिया। दुकानदार के पासवर्ड बदले जाने के बाद पड़ोसी भूप सिंह सोमवार की शाम को गुस्से में आया और वाईफाई पासवर्ड को लेकर संदीप के साथ कहासुनी हो गई। आरोपी ने पास में हेयर ड्रेसर की दुकान से कैंची उठाकर संदीप पर हमला कर दिया बचाव में कैंची संदीप के हाथ में लगी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो भूप सिंह फरार हो गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामपाल लोहचब ने बताया कि बैजलपुर गांव में वाईफाई के पासवर्ड को लेकर झगड़ा होने की सूचना मिली है। घायल अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती है, जिसके बयान लेकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें