उच्चतर शिक्षा विभाग ने बुधवार देर शाम को दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी है। विद्यार्थी पोर्टल पर पंजीकरण नंबर दर्ज कर मेरिट सूची में नाम देख सकते है। विभाग पहले पोर्टल पर कॉलेज की पूरी मेरिट सूची जारी करता था लेकिन इस बार इसमें फेरबदल किया गया है।
कॉलेज और विद्यार्थी ही पोर्टल पर सूची देख सकते है। दूसरी मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थी 25 सितंबर तक फीस भरकर दाखिला ले सकते हैं। दूसरी मेरिट सूची जारी होने के बाद जिन कॉलेजों में सीटें खाली रह जाएंगी, उन्हें भरने के लिए विभाग 28 सितंबर को दोबारा पोर्टल खोलेगा। जिन विद्यार्थियों ने पहले पंजीकरण नहीं करवाया है वह 28 सितंबर से पंजीकरण करवाकर दाखिला ले सकेंगे। 28 से ओपन काउंसिलिंग भी शुरू हो जाएगा। उच्चतर शिक्षा विभाग के अधिकारियों की माने तो बीए को छोड़कर अन्य संकायों में सीटें खाली रह सकती हैं।
कोट
उच्चतर शिक्षा विभाग ने दाखिले के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी है। विद्यार्थी 25 सितंबर तक फीस जमा करवाकर दाखिला ले सकते हैं।
- सोना रानी, नोडल अधिकारी, राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा।