फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.12 लाख पात्रों की दूसरी डोज ओवरड्यू, रतिया में सबसे ज्यादा लापरवाही

विज्ञापन
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगाने के लिए स्लम बस्ती पहुंची टीम। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। त्योहारी सीजन चल रहा है और दीवाली को भी कुछ दिन बाकी रह गए हैं। लेकिन लोग कोरोना महामारी की भयावह स्थिति को भूल चुके हैं। कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने में ऐसी लापरवाही दिखा रहे हैं कि ओवर ड्यू होने के बाद भी नहीं लगवाने आ रहे है। जानकर हैरानी होगी कि जिले के 1.12 लाख पात्रों की दूसरी डोज ओवर ड्यू हो चुकी है यानी पहली और दूसरी डोज लगवाने के बीच का जो अंतराल है वह पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

रतिया में सबसे ज्यादा लापरवाही हो रही है। यहां पर 30 हजार 274 पात्रों की दूसरी डोज ओवर ड्यू हो चुकी है। जिले में अभी तक 5.53 लाख पात्रों ने पहली डोज लगवाई है और 1.99 लाख ने ही दोनों डोज लगवाई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने फतेहाबाद, रतिया और टोहाना में कंट्रोल रूम बना रखा है। स्वास्थ्यकर्मी रोजाना ऐसे पात्रों को फोन कर रहे हैं, जिनकी कोविशील्ड और कोवाक्सिन की पहली और दूसरी डोज के बीच का अंतराल पूरा हो चुका है। फोन करने पर स्वास्थ्यकर्मियों को पात्रों के जवाब मिल रहे हैं कि वह दूसरी डोज नहीं लगवाते। अगर डोज लगवाई तो बुखार होगा और वह नरमा की चुगाई और धान कटाई पर नहीं जा पाएंगे। शहर के लोगों को फोन करने पर जवाब मिल रहा है कि दीवाली त्योहार के बाद ही लगवाएंगे। संवाद
रतिया में सबसे ज्यादा लापरवाही
खंड ओवरड्यू दूसरी डोज
भट्टू 24925
भूना 18930
फतेहाबाद 13197
जाखल 15517
रतिया 30274
टोहाना 9420
जिले में ये हुआ अभी तक टीकाकरण :
पात्र पहली डोज दूसरी डोज
स्वास्थ्यकर्मी 4787 4724
फ्रंटलाइन वर्कर्स 2409 2002
60 साल से ऊपर 77415 39630
45 से 59 साल 128110 62232
18 से 44 साल 341025 89740
पहली बार कोरोना वैक्सीन का स्टॉक एक लाख पार
कोरोना टीकाकरण अभियान धीमा हो गया है, लेकिन जिले में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। करीब 1.25 लाख कोरोना वैक्सीन डोज का स्टॉक है। इसमें करीब 13 हजार डोज कोवाक्सिन और 1.13 लाख डोज कोविशील्ड की है।
विज्ञापन

कोट
जिले में करीब 1.12 लाख लोग ऐसे हैं जिनकी दूसरी डोज ओवरड्यू हो चुकी है। कंट्रोल रूम से कर्मचारी फोन कर रहे हैं, यहां तक कि आशा वर्कर घर भी जा रही हैं। लेकिन लोग बहाने बना रहे हैं। लोगों से अपील है कि वह दूसरी डोज भी जल्द से जल्द लगवाएं।
विज्ञापन

- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें