फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में किराये पर लिया कमरा, रात को फंदे से लटका मिला मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के जवाहर चौक में दिन में किराये पर कमरा लेकर रात को रहने के लिए रुके 36 वर्ष के एक मजदूर का शव फंदे से लटका मिला है। मजदूर की ये मौत आत्महत्या है या हत्या, इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल वाले कमरे में शराब की बोतलें व अन्य सामान भी पड़ा था। फिलहाल शव कब्जे में लेकर पूरी घटना की जांच शुरू की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में भेजा गया है। मृतक की पहचान भिवानी निवासी नरेंद्र तोमर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि जवाहर चौक में एक कमरे में व्यक्ति फंदे से लटका हुआ है। मृतक के जीजा ने पुलिस को बताया कि नरेंद्र दिहाड़ी-मजदूरी का काम करने के लिए कुछ समय पहले भिवानी से फतेहाबाद आया था। भिवानी से आने के बाद से नरेंद्र अपने जीजा के घर रह रहा था। बीते दिन वीरवार को ही नरेंद्र ने अपने जीजा का घर छोड़कर जवाहर चौक में किराये पर कमरा लिया था और रात को वह कमरे पर ही था। सुबह जानकारी मिली कि नरेंद्र फंदे से लटका हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है। नरेंद्र ने आत्महत्या की या फिर उसकी हत्या कर शव लटकाया गया है, इस बात की तहकीकात में पुलिस लगी हुई है। मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन

कोट
मृतक युवक के भिवानी निवासी परिजनों के आने के बाद उनके बयान पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। अभी पुलिस घटना की जांच कर रही है।
इंस्पेक्टर सुरेंद्रा, एसएचओ, शहर थाना, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें