फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर 1374 विद्यार्थी आज देंगे प्रवेश परीक्षा, रजिस्ट्रेशन नंबर ही होगा रोल नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। 134ए के तहत निजी स्कूलों में दाखिला लेने के लिए शिक्षा विभाग रविवार को प्रवेश परीक्षा लेने जा रहा है। परीक्षा के लिए खंड स्तर पर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर 1374 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। विद्यार्थियों को सेंटर पर प्रवेश के लिए अलग से रोल नंबर जारी नहीं किए गए, रजिस्ट्रेशन नंबर ही विद्यार्थी का रोल नंबर होगा।
विज्ञापन

अहम बात यह है कि कक्षा 11वीं के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी की परीक्षा नहीं होगी। कक्षा दसवीं में प्राप्त अंकों के आधार पर ही मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
जानिए कहां कितने विद्यार्थी आज देंगे परीक्षा
खंड फतेहाबाद
कक्षा फतेहाबाद भूना भट्टूकलां रतिया टोहाना जाखल
दूसरी 59 24 14 39 52 12
तीसरी 81 36 32 36 51 5
चौथी 62 13 29 33 38 10
पांचवीं 63 22 29 40 46 7
छठी 64 17 26 25 32 5
सातवीं 69 14 22 20 22 2
आठवीं 50 19 26 22 22 4
नौंवी 30 11 13 8 16 2
-
ये है परीक्षा को लेकर शेड्यूल :
- पोर्टल पर केवल पंजीकृत स्थिति वाले विद्यार्थी ही परीक्षा में बैठेंगे
- परीक्षा केवल उन विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाएगी, जिन्होंने निजी स्कूल से अपनी कक्षा पूरी की है।
सरकारी स्कूल से परीक्षा पास कर करने वाले विद्यार्थी की परीक्षा नहीं होगी, इन छात्रों को पिछली कक्षा में प्राप्त नंबर के आधार पर आवंटन किया जाएगा।
आवेदन पत्र को ही परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र माना जाएगा।
परीक्षा के अंक 10 दिसंबर तक पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
स्कूल आवंटित करने पर छात्र को पंजीकृत मोबाइल नंबर पर सूचना दी जाएगी।
5162 सीटें और आवेदन मात्र 1899 :
134 ए के तहत निजी स्कूलों में दाखिले के लिए जिले में 5162 सीटें खाली है जबकि 1899 ही आवेदन आए है। सबसे ज्यादा सीटें कक्षा तीसरी में है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की माने तो खंड फतेहाबाद में सबसे ज्यादा 645 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को लेकर आनी होगी आईडी :
134ए के तहत निजी स्कूलों में दाखिले को लेकर प्रवेश परीक्षा जिले में खंड स्तर पर आयोजित की जा रही है। विद्यार्थी परीक्षा को लेकर केंद्र में आने के लिए रजिस्ट्रेशन पत्र और आईडी लेकर आनी होगी। परीक्षा दोपहर 12 से 3 बजे तक आयोजित होगी।
विज्ञापन

- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें