फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने से खाली रोडवेज महाप्रबंधक का पद, अब फिर से दिया अतिरिक्त कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। पिछले दो महीने से फतेहाबाद रोडवेज डिपो का पद खाली है। पहले सिरसा के महाप्रबंधक खूबीराम कौशल को अतिरिक्त कार्यभार दिया हुआ था। वहीं, अब नए आदेशों के तहत रोडवेज मुख्यालय की ओर से आरएस पूनिया को फतेहाबाद डिपो के महाप्रबंधक का कार्यभार सौंपा गया है। फिलहाल मुख्यालय में ही फ्लाइंग स्कवायड ऑफिसर (ट्रैफिक) के रूप में कार्यरत आरएस पूनिया को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। स्थायी महाप्रबंधक की नियुक्ति नहीं होने से रोडवेज अधिकारियों व कर्मचारियों को भारी परेशानी से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि फतेहाबाद के स्थायी जीएम कृष्ण कुमार का 5 सितंबर को तबादला कर दिया गया था। उसके बाद से जीएम का पद खाली ही है। अब तक सिरसा के जीएम भी ऐलनाबाद उपचुनाव में अधिक व्यस्त होने के कारण पूरा समय फतेहाबाद डिपो में नहीं दे पा रहे थे। इस कारण काफी काम प्रभावित हुए। वहीं, दूसरी तरह जनता को भी ग्रामीण रूटों पर बसें बढ़वाने के लिए बार-बार प्रदर्शन करना पड़ रहा है। रतिया में पिछले कुछ दिनों में ही विद्यार्थी तीन बार बस स्टैंड का मुख्य गेट बंद करके प्रदर्शन कर चुके हैं।
कर्मचारियों के स्थायित्व का मामला लटका
वहीं, स्थायी महाप्रबंधक नहीं होने के कारण प्रोबेशन पीरियड पूरा कर चुके कर्मचारियों के स्थायित्व की फाइल भी लटकी हुई है। इसके अलावा अनुबंध आधार पर लगे कर्मचारियों को भी हटाने का मामला चल रहा है। इस कारण कर्मचारियों में रोष फैला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
रोडवेज मुख्यालय को फतेहाबाद डिपो में स्थायी महाप्रबंधक की नियुक्ति करनी चाहिए। अतिरिक्त कार्यभार देने से छोटे छोटे कार्यों में भी देरी हो जाती है।
राजू बिश्नोई, जिला उपप्रधान, रोडवेज कर्मचारी यूनियन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें