फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और रोडवेज बस की टक्कर में ठेकेदार की मौत

विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
रतिया। रतिया से भूना रोड पर गांव चंदोकलां के समीप खतरनाक मोड़ पर बुधवार दोपहर को कार और रोडवेज बस टक्कर हो गई। इस हादसे में कार बुरी तरह पिचक गई और कार सवार युवक उसमें फंस गया। लोगों ने कार की छत को काटकर गंभीर रूप से घायल युवक को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से रतिया के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे फतेहाबाद रेफर कर दिया। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान रतिया के समाजसेवी व ठेकेदार प्रदीप ग्रोवर के रूप में हुई है। देर शाम मृतक प्रदीप ग्रोवर का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार रतिया का ठेकेदार प्रदीप ग्रोवर बुधवार दोपहर करीब 1 बजे रतिया से अपनी कार से भूना की तरफ जा रहा था। बताया जा रहा है जैसे ही उसकी कार चंदोकलां के पास रंगाई के पुल के पास मोड़ पर पहुंची तो भूना से रतिया की तरफ आ रही रोडवेज बस से कार की सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और प्रदीप कार में फंस गया। धमाके की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि प्रदीप कार में फंसा हुआ है और बस में सवारियों में भी चीख पुकार मच चुकी है। लोगों ने तुरंत लोहे के औजारों से कार को काटकर घायल प्रदीप को बाहर निकाला और तुरंत रतिया के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे फतेहाबाद रेफर कर दिया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। ठेकेदार प्रदीप ग्रोवर की पहचान शहर के समाज सेवी के रूप में होती है और वह बार एसोसिएशन का सदस्य भी था। प्रदीप ग्रोवर के भाई देवेंद्र ग्रोवर पार्षद रह चुके हैं तथा रतिया बार एसोसिएशन के पूर्व उपप्रधान भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें