फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की हुई गाड़ी सिरसा से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब महीने 26 नवंबर को गांव नथवान के पास खाना बनाने के लिए रखे कुक द्वारा सैलर मालिक के परिवार के सदस्य को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों रुपये की नकदी गहने व गाड़ी चूरा कर फरार हो जाने के मामले में पुलिस ने चुराई रिट्ज गाड़ी को सिरसा से बरामद हुई।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार 26 नवंबर शाम को गांव नाथवान के पास खोखर राइस सैलर के कुक द्वारा सैलर मालिक सियासत सिंह की पत्नी अमनदीप कौर व उसके 15 वर्षीय बेटे अरमान को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर घर में रखे सात लाख रुपये नकदी , गहने व रिट्ज गाड़ी को लेकर फरार हो गया था ।
जब इस बारे में शहरी थाना अध्यक्ष विक्रम सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रतिया के गांव नथवान के सैलर से चुराई गई गाड़ी सिरसा रेलवे स्टेशन के पास खड़ी है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी की पहचान कर गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें