फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: विद्यार्थी मूल्यांकन परीक्षाएं आठ अगस्त से बनेगा रिपोर्ट कार्ड, पीटीएम में होगी समीक्षा

विज्ञापन
फतेहाबाद में पीएम श्री राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग नया सत्र शुरू होने के बाद पहली बार छात्र मूल्यांकन परीक्षा लेने जा रहा है। परीक्षाएं 8 अगस्त को शुरू होंगी। परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग विद्यार्थियों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा। ये रिपोर्ट कार्ड ऑनलाइन होगा और पीटीएम में अभिभावकों के साथ समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग कक्षा छठी से बारहवीं तक की परीक्षा ले रहा है। परीक्षाओं को लेकर जिला शिक्षा विभाग और मौलिक शिक्षा विभाग ने प्रश्न पत्र तैयार करवाएं हैं। परीक्षाओं से विद्यार्थियों का मूल्यांकन का स्तर भी पता चल पाएगा कि किस विषय में कमजोर है।
सिलेबस पूरा करवाने के लिए शिक्षकों की लग चुकी है ड्यूटी

जिले के कई सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी के कारण सिलेबस पूरा नहीं हो रहा है। इसके चलते शिक्षा विभाग ने कई स्कूलों में आंतरिक व्यवस्था की है। शिक्षकों की दूसरे स्कूलों में ड्यूटी लगाई गई है। शिक्षक सप्ताह में तीन-तीन दिन अलग-अलग स्कूलों में पढ़ाएंगे।
विज्ञापन

ये है विद्यार्थियों की संख्या
कक्षा विद्यार्थी
छठी 9076
सातवीं 9752
आठवीं 10407
नौंवी 10835
दसवीं 8391
ग्यारहवीं 7453
बारहवीं 5612
शिक्षा विभाग ने ये जारी किया है परीक्षाओं का शेड्यूल
कक्षा 8 अगस्त 9 अगस्त 12 अगस्त 13 अगस्त 14 अगस्त
छठी गणित विज्ञान हिंदी इंग्लिश एसएस
सातवीं सामाजिक विज्ञान गणित हिंदी विज्ञान इंग्लिश
आठवीं हिंदी/संस्कृत अंग्रेजी गणित एसएस विज्ञान
नौंवी संस्कृत/हिंदी अंग्रेजी गणित विज्ञान एसएस
दसवीं गणित विज्ञान इंग्लिश हिंदी एसएस
ग्यारहवीं अंग्रेजी इकोनॉमिक्स गणित इतिहास सोशियोलॉजी
बारहवीं गणित संस्कृत इतिहास सोशोलॉजी इंग्लिश
कोट
विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर जांचने के लिए छात्र मूल्यांकन परीक्षा ली जा रही है। ये परीक्षाएं 8 अगस्त से शुरू हो जाएंगी। परिणाम पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

- वेद सिंह दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें