फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ई-दिशा केंद्र में 21 दिन बाद आज से शुरू होंगे कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। ई-दिशा केंद्र में सोमवार से 21 दिनों बाद रजिस्ट्री समेत सरकारी कार्य शुरू होगें। 15 जुलाई से हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ से जुड़े कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे थे। शुक्रवार देर रात संघ के सदस्यों की मुख्यमंत्री से हुए वार्ता सफल हुई, जिसके बाद हड़ताली कर्मचारियों ने सोमवार से काम पर लौटने की घोषणा की।
विज्ञापन

हड़ताल के कारण सरकार को करोड़ों रुपये का राजस्व नुकसान झेलना पड़ेगा। अब लोगों के रुके हुए काम शुरु होने से प्रशासन को राहत मिलेगी।जिले के तीन सरल केंद्रों, तहसील व उप तहसील केंद्रों पर रजिस्ट्री, वाहन पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस, फर्द, इंतकाल व अनुसूचित जाति, जनजाति को मिलने वाली सुविधाएं शुरू हो जाएंगी। वहीं जिले में रजिस्ट्री से संबंधित करीब 250 व ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित करीब 200 लोगों रोजाना आते थे। हड़ताल के कारण जिले में नागरिकों के रजिस्ट्री व ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित काम रुके हुए थे। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के जिला प्रधान देवीलाल ने बताया कि कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से जो काम रुके गए थे, वे जल्द से जल्द से पूरा किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सरकार ने उनकी कुल 6 मांगों को पर सहमति जताई है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार ने मानी गई मांगों को जल्द लागू नहीं किया, तो संघ की राज्य कमेटी की बैठक के बाद जो भी फैसला लेगी, जिले के कर्मचारी उसका पालन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें