नागरिक अस्पताल में कोरोना सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : Fatehabad
जिले में कोरोना संक्रमण लगातार कम हो रहा है। सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी जिले में कोई भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं मिला है। फिलहाल जिले में 10 एक्टिव केस रह गए हैं। अस्पताल में कोरोना संक्रमित कोई मरीज दाखिल नहीं है। जिले का रिकवरी रेट 97.24 हो चुका है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में अब तक 256621 व्यक्तियों के कोरोना सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 17800 लोग कोरोना संक्रमित मिलें हैं। उनमें से 17309 व्यक्ति कोरोना को मात दे चुके हैं। सोमवार को जिला में 1260 नागरिकों के कोरोना सैंपल लिए गए, जिसमें आरटीपीसीआर के 946 व एंटीजन के 314 सैंपल शामिल हैं। अभी फिलहाल आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है।