फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीघड़ चौक व रतिया चुंगी पर लगेगी लालबत्ती, गलियों में छोटी मशीनों से होगी सफाई : डीएमसी

विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई।
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई ने कहा कि नगर परिषद प्रशासन की ओर से जल्द ही शहर में बीघड़ चौक व रतिया चुंगी पर लालबत्ती लगवाई जाएगी। इन दोनों स्थानों पर ट्रैफिक ज्यादा होने लगा है। इससे जाम जैसी स्थिति बन रही है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए लालबत्ती लगाना जरूरी हो गया है। वे वीरवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर के विकास को लेकर नगर परिषद प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है। करोड़ों रुपये के टेंडर अभी लगाए गए हैं, जिनका रिजल्ट आने वाले दिनों में विकास के रूप में देखने को मिलेगा। चिल्ली झील पर कार्य चल रहा है। इसको लेकर मामला कोर्ट में चला गया था, जिस कारण छह महीने काम नहीं कर सके। यहां पर निशानदेही हो चुकी है और 300 गज का एक जमीन का टुकड़ा बीच में आ रहा है, जिसका अधिग्रहण करने के लिए भूमि मालिक से बात करके ई-भूमि पोर्टल पर आवेदन डाल दिया है, जल्द ही जमीन लेकर चिल्ली का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के सौंदर्यीकरण का डिजाइन भी बन गया है। आर्किटेक्ट से भी मीटिंग करके डिजाइन आगे भेज दिया गया है, जो चेक हो चुका है। जैसे ही यह भूमि वाला पेंच हटेगा, इस पर काम शुरू कर देंगे।
चिल्ली झील व पार्क को जोड़ने के लिए चारों तरफ ट्रैक बनाया जाएगा। निशानदेही में जो कब्जे सामने आएंगे, वो हटवाए जाएंगे और ट्रैक के चारों तरफ पेड़ पौधे लगाकर सुंदर पयर्टन स्थल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि धांगड़ पुल से रतिया रोड पुल तक फोरलेन सड़क बनवाने और सड़क के बीचोंबीच स्ट्रीट लाइट लगवाने के प्लान पर काम कर रहे हैं, सड़क के दोनों ओर पक्की टाइलों का ट्रैक बनेगा और पार्किंग के लिए भी मार्किंग होगी, जिससे शहर की अलग तस्वीर सामने आएगी। जब तक यह नहीं हो पाता, तब तक लघु सचिवालय से नए बस स्टैंड तक सड़क के एक किनारे लाइट की व्यवस्था वे जल्द करवाएंगे। छोटी मशीनें लगवाकर शहर की गलियों से कचरा हटवाया जाएगा और फिर बड़े एरिया में आउटसोर्सिंग वर्कर्स से सफाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें