फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बैंक कॉलोनी में मिला दुर्लभ सफेद कॉमन करैत

विज्ञापन
बैँक कॉलोनी से पकडा गया सापं।
विज्ञापन
टोहाना। बैंक कॉलोनी में रात के समय सफेद और हल्के गुलाबी रंग का कॉमन करैत सांप मिलने से लोगों में हैरानी फैल गई। सांप गुप्तचर विभाग में कार्यरत सोमप्रकाश के घर के सामने दिखाई दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर हरियाणा के स्नेक मैन एवं समाजसेवी नवजोत सिंह ढिल्लों मौके पर पहुंचे और सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। ढिल्लों ने बताया कि उन्हें सात साल के रेस्क्यू अनुभव में पहली बार इतने सफेद रंग का कॉमन करैत देखने को मिला है। सांप के असामान्य रंग हैरान कर देने वाला है।
ढिल्लों के अनुसार सांप के शरीर का असामान्य सफेद या गुलाबी रंग किसी दुर्लभ आनुवंशिक स्थिति से जुड़ा हो सकता है। हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही की जा सकती है। कॉमन करैत अत्यंत विषैला सांप है। इसका रंग देखकर इसे कम खतरनाक न समझें। सांप दिखाई देने पर उससे दूरी बनाए रखें और प्रशिक्षित रेस्क्यूअर को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें