फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: फतेहाबाद में तड़के आई बारिश, अनाज मंडी में हजारों क्विंटल गेहूं भीगी

Sat, 20 Apr 2024 07:47 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद

सार

पहले से मौसम खराब होने का अलर्ट होने के बावजूद प्रशासन  उठान कार्य में तेजी लाने में नाकाम रहा। उठान की गति इतनी धीमी है कि पिछले एक सप्ताह में मात्र 14.11 प्रतिशत गेहूं का ही उठान किया गया है।
विज्ञापन
अनाज मंडी में भीगी गेहूं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद में शनिवार अलसुबह बारिश हुई। बारिश के कारण अनाज मंडी में लगी हजारों क्विंटल गेहूं की ढेरियां और बोरियां भीग गई। पिछले एक सप्ताह से भी उठान कार्य में तेजी नहीं आने के कारण किसानों व व्यापारियों की गेहूं खुले आसमान के नीचे रखी हुई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को तो मंडी में जगह नहीं होने के कारण गेहूं की ढेरियां अनाज मंडी के बाहर सड़क किनारे लगानी पड़ी थी। पहले से मौसम खराब होने का अलर्ट होने के बावजूद प्रशासन  उठान कार्य में तेजी लाने में नाकाम रहा। उठान की गति इतनी धीमी है कि पिछले एक सप्ताह में मात्र 14.11 प्रतिशत गेहूं का ही उठान किया गया है।

आढ़ती रामनिवास, राजेंद्र कुमार, योगेश कुमार, जगदीश कुमार आदि ने बताया कि व्यापारियों द्वारा बार-बार उठान कार्य में तेजी करवाने की गुहार प्रशासन से लगाई जा रही थी। मगर अधिकारियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया। उठान कार्य का ठेका लेने वाले ठेकेदारों के पास पर्याप्त गाड़ियां भी नहीं है। इसी कारण अलसुबह हुई बारिश से हजारों क्विंटल गेहूं भीग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें