फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raid in Lemon Factory, license not received, no water report

विज्ञापन
फतेहाबाद में फैक्टरी में तैयार सामान सीवरेज में डलवाते एफएसओ। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
जीरा लेमन फैक्टरी में छापा, लाइसेंस मिला न पानी की रिपोर्ट
विज्ञापन

खाद एवं औषधि विभाग को फैक्टरी में मिली अनियमितताएं, बिना लाइसेंस और पानी रिपोर्ट के तैयार हो रहे पेय पदार्थ
शहर के ठाकर बस्ती में एफएसओ की टीम ने मारे छापेे
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। गर्मी बढ़ने के साथ-साथ पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है। लेकिन बाजार में बिक रहे 80 फीसदी पेय पदार्थ बिना मापदंड के सप्लाई हो रहे हैं। इसका खुलासा सोमवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की कार्रवाई के दौरान हुआ है। एफएसओ सुरेंद्र पूनिया ने टीम के साथ ठाकर बस्ती में जीरा लेमन की फैक्टरी में छापा मारा। निरीक्षण के दौरान टीम को अनियमितताएं मिलीं। संचालक लाइसेंस नहीं दिखा पाए और न ही पानी की रिपोर्ट दिखाई। मौके पर तैयार किए गए जीरा लेमन को सीवरेज में डलवा दिया गया।
मामले के मुताबिक खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को शिकायत मिली थी कि ठाकर बस्ती में जीरा लेमन की फैक्टरी है और यहां पर अनियमितताएं है। इसको लेकर एफएसओ सुरेंद्र पूनिया टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसओ ने संचालक से रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस के दस्तावेज मांगे। लाइसेंस दिखाया गया जिसकी मियाद पूरी हो चुकी थी, इसके बाद टीम ने पानी की रिपोर्ट मांगी लेकिन वह नहीं दिखा पाए। फैक्टरी में मौके पर भारी मात्र में जीरा लैंमन तैयार किया गया था, जो कि बोतलों में भरकर सप्लाई होना था। इसके बाद एफएसओ ने तैयार किया गया पेय पदार्थ सीवरेज में डलवा दिया।
विज्ञापन

नहीं लिया सैंपल, पकड़वाए कान
एफएसओ ने दस्तावेज पूरा करने को लेकर संचालक से लिखित में लिया कि वह सोमवार तक पूरा कर देंगे। मौके पर तैयार पेय पदार्थ को सीवरेज में डलवा दिया। इसके अलावा मौके पर संचालक से कान पकड़वाएं कि वह फैक्टरी में अनियमितताएं नहीं बरतेंगे।
सीएम फ्लाइंग अवैध फैक्टरी का पहले कर चुकी है भंडाफोड़
सीएम फ्लाइंग ने एक सप्ताह पहले सिरसा रोड स्थित एक फैक्टरी का भंडाफोड़ किया था। यहां पर पेय पदार्थ तैयार किए जा रहे थे। फैक्टरी संचालक के पास टीम को लाइसेंस नहीं मिला था। भारी मात्र में पेय पदार्थ और केमिकल मिला था, जिसे नष्ट करवाया गया था।
विज्ञापन

कोट
शहर के ठाकर बस्ती में जीरा लेमन फैक्टरी में जांच की गई है, संचालक ने जो लाइसेंस दिखाया है उसकी मियाद खत्म हो चुकी है। पानी की रिपोर्ट नहीं दिखाई गई है। मौके पर तैयार माल मिला है जिसे नष्ट करवा दिया गया है। संचालक को एक सप्ताह का समय दिया गया है कि वह दस्तावेज पूरा कर लें।
-सुरेंद्र पूनिया, एफएसओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें