फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग ने पानी निकासी न होने का ठीकरा नगर परिषद पर फोड़ा

विज्ञापन
नप की तरफ से कन्या स्कूल के पास लगवाया जा रहा रिचार्ज बोर। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
शहर में धर्मशाला रोड से बारिश का पानी की निकासी न होने पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए नगर परिषद प्रशासन पर ठीकरा फोड़ना शुरू कर दिया है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पत्र जारी करके पानी निकासी नहीं होने का जिम्मेदार नप प्रशासन को ठहराते हुए कहा है कि अगर कोई घटना होती है तो वही जिम्मेदार होंगे। वहीं, नगर परिषद अधिकारियों ने भी जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों पर पलटवार करते हुए कहा कि पानी निकासी संबंधित कार्य संतोषजनक नहीं हुए हैं। पानी निकासी को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद अधिकारी आमने-सामने हो गए हैं।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ ने नप के कार्यकारी अभियंता को पत्र जारी करके कहा है कि धर्मशाला रोड, सन्यास आश्रम रोड, तुलसीदास चौक व बर्फ फैक्टरी वाली गली में जो सड़क कार्य किया जा रहा है उसके बीच में कट छोड़ रखे हैं उसे ठीक करवाया जाए और जो गली बननी है उसे पूरा करवाया जाए ताकि पानी की निकासी हो सके। अगर बरसात के दौरान कोई हादसा होता है तो उसका जिम्मेदार आपका विभाग होगा। वहीं पत्र आने के बाद नगर परिषद कार्यकारी अभियंता ने जनस्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अभियंता को पत्र जारी करके कहा है कि धर्मशाला रोड, बर्फ फैक्टरी वाली गली व तुलसीदास चौक पर सड़क का काम लगभग पूरा हो गया है। जनस्वास्थ्य विभाग ने जो सीवरेज व पानी निकासी संबंधित कार्य करवाया है वह संतोषजनक नहीं है। पानी निकासी की जिम्मेदारी जनस्वास्थ्य विभाग की है न कि नगर परिषद की है। जनस्वास्थ्य विभाग सीवरेज और पानी निकासी संबंधित कार्य जल्द पूरा करें।
रिचार्ज बोर लगाने का काम शुरू
नगर परिषद की तरफ से धर्मशाला रोड, रतिया गेट और सन्यास आश्रम रोड पर रिचार्ज बोर लगाने का काम शुरू हो गया है। कन्या स्कूल के पास वीरवार को रिचार्ज बोर लगाने का काम शुरू किया गया। पानी निकासी न होने के चलते नगर परिषद ने रिचार्ज बोर लगाने का फैसला लिया था। इसको लेकर वीरवार को काम शुरू हो गया। रिचार्ज बोर लगने से पानी निकासी में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

कोट
नगर परिषद की तरफ से धर्मशाला रोड, तुलसीदास चौक, बर्फ फैक्टरी वाली गली में निर्माण कार्य पूरा करवा दिया है। इसके अलावा रिचार्ज बोर भी लगवाए जा रहे हैं ताकि जलभराव की समस्या न रहे। धर्मशाला रोड के दुकानदारों की समस्या को देखते हुए तय समय से पहले काम को पूरा करवाया गया है।
-अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद।
कोट
नप अधिकारियों को पत्र जारी करके ये कहा गया है कि इस सड़क पर उनका कोई कार्य पेंडिंग नहीं है। अगर उनका काम लंबित है तो उसे पूरा करवा लें। रूटीन में पत्राचार होता रहता है।
विज्ञापन

-आशीष गर्ग, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें