फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों की रिपोर्ट निगेटिव, चौथे दिन नया केस नहीं

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाते पात्र। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
जिले में कोरोना का लगातार चौथे दिन नया केस नहीं मिला है। इसके अलावा न ही कोई संक्रमित स्वस्थ हुआ है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अलग-अलग स्कूलों में ली गई विद्यार्थियों की कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 1129 सैंपल लिए गए। इसमें 535 आरटीपीसीआर और 594 रेपिड एंटीजन सैंपल लिए गए। अभी आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आनी है।
विज्ञापन

जिले में अभी 11 कोरोना संक्रमित मरीज सक्रिय हैं, इसमें दो संक्रमित अस्पताल में दाखिल हैं। फिलहाल जिले में रिकवरी रेट 97.23 फीसदी तक पहुंच चुका है। जिले में अब तक 354750 डोज लग चुकी है। इसमें 284588 लोगों ने पहली डोज लगवाई है। इसके अलावा 70162 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। जिले में अब तक 18 से 44 आयु वर्ग के 148900 लोग पहली डोज लगवा चुके हैं। 12916 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है।
जिले में हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
60 साल से ऊपर 286
45 से 59 साल 892
18 से 44 साल 1925
-------
2 लाख 84 लोगों ने लगवाई पहली डोज :
कोट
जिले में कोरोनारोधी वैक्सीन लगाने का अभियान जारी है। जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया है वह जल्द से जल्द लगवा लें। वीरवार को कोविशील्ड की तीन हजार डोज मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सुनीता सोखी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें